‘तारा सिंह’ का बेस्ट फ्रेंड, ‘गदर’ के हिचकी सीन में विवेक ने किया था कमाल, सनी ​देओल का अंत तक थामा हाथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. फिल्म ‘गदर’ (Gadar) को लेकर इन दिनों चर्चा बनी हुई है. सनी देओल की इस ब्लॉकबस्टर मूवी को 22 साल बाद एक बार फिर रिलीज किया गया जा रहा है. 9 जून को एक बार फिर रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह दिख रहा है. फिल्म में सनी के साथ अमरीश पुरी और अमीषा पटेल लीड भूमिका थे लेकिन फिल्म में कई कैरेक्टर आर्टिस्ट थे, जिन्होंने फिल्म को खास बनाया था. ऐसा ही एक किरदार था सनी यानी ‘तारा सिंह’ के दोस्त ‘दरम्यिान सिंह’ का. ‘तारा सिंह’ के खास दोस्त की भूमिका फेमस कलाकार विवेक शौक (Vivek Shauq) ने निभाई थी. फिल्म में आखिरी समय तक ‘दरम्यिान सिंह’ ने ‘तारा सिंह’ का साथ दिया था.

अनिल शर्मा (Anil Sharma) की फिल्म ‘गदर’ 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सफलता के नए रिकॉर्ड कामय किए थे और इसका कलेक्शन 133 करोड़ से ज्यादा का रहा था. यूं तो यह एक्शन फिल्म थी लेकिन इसमें लव और कॉमेडी भी थी. फिल्म में ‘तारा सिंह’ के असिस्टेंट बने विवेक शौक ने दर्शकों को खूब हंसाया था. खासकर जब तारा सिंह, सकीना को बचाकर लाता है, गमगीन सकीना को हंसाने के लिए हिचकी वाले सीन में विवेक ने जान डाल दी थी और दर्शकों को खूब हंसाया था. विवेक की एक्टिंग को सभी ने पसंद किया था और पर्दे के पीछे वे असल जिंदगी में भी सनी के अच्छे दोस्त बन गए थे.

Gadar, Gadar 2, Gadar re release date, Gadar on 9th june, Gadar 2 release date, Gadar 2 star cast, Gadar release date, Gadar director, Gadar sunny deol friend, vivek shauq, vivek shauq career, how vivek shauq died, jaspal bhatti, bollywood news

(twitter@FilmHistoryPic)

दो खास चेहरे नहीं दिखेंगे
‘गदर’ अब एक बार फिर नई कहानी के साथ लोगों के सामने आ रही है. ‘गदर 2’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क चल रहा है और फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में अधिकांशत: पुराने ही कलाकार नजर आएंगे लेकिन इस बार फिल्म में अमरीश पुरी और विवेक शौक नहीं नजर आएंगे क्योंकि अब ये बेहतरीन कलाकार हमारे बीच नहीं हैं. ऐसे में फिल्म के सैकंड पार्ट में ‘तारा सिंह’ के दोस्त की कमी सभी को अखरेगी. बता दें कि विवेक शौक का जन्म 21 जून 1963 को चंडीगढ़ में हुआ था. विवेक ने पंजाबी मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया और इसके बाद वे जसपाल भट्टी के साथ कई कॉमेडी शो में दिखे, जिसने उन्हें काफी पहचान दिलाई. फिल्म ‘गदर’ के रिलीज होने के बाद विवेक को बॉलीवुड में काफी फेम मिली.

विवेक का कॅरियर काफी अच्छा चल रहा था लेकिन उनकी हेल्थ काफी बढ़ गई थी. मोटापे को लेकर वे काफी परेशान थे. इसके लिए विवेक ने 2011 में लिपोसक्शन सर्जरी करवाई लेकिन वे पहले से ही दिल की बीमारी से परेशान थे. सर्जरी के बाद उन्हें दिक्कत शुरू हो गई और दिल का दौरा पड़ने से 47 साल की उम्र में 10 जनवरी 2011 को उनका निधन हो गया.

Tags: Ameesha Patel, Amrish puri, Entertainment Special, Gadar, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें