चांदनी चौक नहीं, दिल्‍ली के इस मार्केट में मिलते हैं सस्‍ते और डिजाइनर लहंगे, वैरायटी की भी भरमार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक तिवारी/दिल्ली. शादी हो या फिर कोई फंक्शन महिलाओं की पहली प्राथमिकता लहंगा रहता है. वहीं, लहंगे में महिलाएं न सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि खूबसूरत भी दिखती हैं. यही वजह है कि आजकल बाजार में आपको हर तरह के लहंगे मिल जाएंगे. अगर आप अच्छा और सस्ता लहंगा खरीदना चाहते है, तो दिल्‍ली का न्यू सीलमपुर मार्केट आपके लिए बेहतर ठिकाना हो सकता है.

दुकानदार पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस बाजार में आपको हर तरह के लहंगे मिल जाएंगे. जिसमें सिंपल लहंगा, हैवी लहंगा, ब्राइडल लहंगा और डॉल वाला लहंगा शामिल है. यही नहीं, आपको लहंगे पर पहनने के लिए हर तरह की चूड़ियां जैसे कांच, कुंदन आदि मिल जाएंगी. साफ है कि आप अपने लहंगे के हिसाब से मैचिंग की चूड़ियां आसानी से खरीद सकती हैं. पंकज अरोड़ा के मुताबिक, इस मार्केट में चांदनी चौक से भी ज्यादा वैरायटी और सस्‍ते लहंगे मिल जाएगे.

सस्ते में खरीदें ब्राइडल कपड़े
न्यू सीलमपुर मार्केट में आपको बड़े-बड़े शोरूम से लेकर छोटी-छोटी दुकानों पर भी बढ़िया से बढ़िया लहंगे मिल जाएंगे. शादी के लहंगों के अलावा आप यहां से हल्के लहंगे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. अगर लहंगे की शुरुआत की बात की जाए तो यह 2000 रुपये में मिल जाएगा.

कैसे पहुंचे न्यू सीलमपुर कपड़ा मार्केट
दिल्‍ली की न्यू सीलमपुर कपड़ा मार्केट जाने के लिए सीलमपुर मेट्रो स्टेशन लैंडमार्क है. इस स्‍टेशन से आपको दस रुपये का बैट्री रिक्शा लेकर मदर डेयरी उतरना होगा. यहीं पर मार्केट है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 14:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें