पूर्णिया के इस कॉलेज की शानदार पहल, मात्र 1 रुपया में उपलब्ध करा रहा सेनेटरी पैड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. मासिक धर्म के दिनों में अब स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा. इसके लिए छात्राओं के साथ-साथ छात्रों और अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है. पूर्णिया महिला कॉलेज बहुत मामूली दर पर छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध करा रहा है. कॉलेज में मात्र एक रुपये में यह सेनैटरी नैपकिन पैड मिलेगी जिससे छात्राएं पीरियड्स के दौरान सुरक्षित रह सकती हैं. यही नहीं, इस्तेमाल के बाद वो इसको मिनटों में नष्ट कर सकती हैं. यह शुरूआत इनके लिए काफी फायदेमंद होगा. इसके साथ ही स्वास्थ्य की सुरक्षा भी होगी.

पूर्णिया महिला कॉलेज की छात्रा सरिया राज, ऋचा कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन पैड मशीन लग जाने से यहां पढ़ रही छात्राओं को काफी सहूलियत होगी. उनको पीरियड्स के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी. मशीन लगने से मात्र एक रुपये का सिक्का डाल कर कोई भी छात्रा सैनिटरी नैपकिन पैड निकाल सकती है, व इस्तेमाल करने के बाद इसे सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से डिस्पोजल वेंडिंग मशीन में डाल कर उन्हें नष्ट भी कर सकती हैं. यह मशीन लगने से छात्राओं को काफी आसानी होगा, और पीरियड्स के दौरान स्वच्छता भी बरकरार रहेगी.

बता दें कि, पीरियड्स के दौरान लड़कियों और महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति ज्यादा ध्यान रखना होता है. मासिक धर्म में इस्तेमाल किए जाने के बाद जो सैनिटरी पैड होते हैं. उन्हें इधर-उधर फेंकने से कई तरह के इनफेक्टेड बीमारियां हो सकती हैं. वहीं, महाविद्यालय परिसर में डिस्पोजल वेंडिंग मशीन के लग जाने से अब उपयोग किए हुए पैडको डिस्पोजल मशीन में डाल कर नष्ट कर सकती हैं.

नई-नई टेक्नोलॉजी से छात्राओं को अवगत कराना प्राथमिकता

प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) संजय कुमार सिंह कहते हैं कि पूर्णिया महिला महाविद्यालय में सैनेटरी नेपकिन मशीन लग जाने से यहां पढ़ रही छात्राओं को काफी सहूलियत होगी. छात्राएं केवल एक रुपया का सिक्का डाल कर मशीन से सेनिटरी नैपकिन पैड निकाल कर उपयोग कर सकती हैं. इस्तेमाल के बाद दूषित पैड को डिस्पोजल वेंडिंग मशीन में डाल कर नष्ट कर सकती हैं.

हालांकि, उन्होंने कहा आधुनिक जमाने में नए-नए टेक्नोलॉजी से छात्राओं को अवगत कराना महाविद्यालय की प्रथम प्राथमिकता रहती है. प्रिंसिपल संजय ने कहा कि आगे भी प्रयास करेंगे नये-नये टेक्नोलॉजी को महाविद्यालय में लाया जाए और छात्राओं को लाभ दिला सके.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 14:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें