आज का राशिफल: तुला, वृश्चिक राशि वाले दुर्घटना से सावधान रहें, धनु राशि वालों को अधिकारियों से लाभ होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 30 May 2023)

आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. असंयमित विचार आपको परेशानी में डाल सकते हैं. दुर्घटना से सावधान रहें. खर्च अधिक रहेगा. व्यापार में ज्यादा गुस्से से आज उग्र विवाद हो सकता है. पार्टनरशिप के कामकाज में सावधानी बरतें. कोर्ट-कचहरी के काम में सावधानी बरतें. सगे-सम्बंधियों से अनबन के योग हैं. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिल सकती है.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 30 May 2023)

आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा. नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है. विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा. रिश्तेदार या दोस्तों से उपहार मिल सकता है. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 30 May 2023)

आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे. अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे. हर एक काम सफलतापूर्वक पूरा होगा. व्यापार बढ़ाने की योजना बनेगी. आनंद-प्रमोद में दिन बीतेगा. व्यापार या नौकरी में मीटिंग के लिए बाहर जाने की योजना बनेगी. अधिकारियों से लाभ होगा. पदोन्नति के योग हैं और मान-सम्मान मिलेगा. पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें