
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 30 May 2023)
आज आपका दिन शुभ रहेगा. नए काम शुरू ना करने की आपको सलाह दी जाती है. दोस्तों एवं परिजनों से मुलाकात होगी. दोस्तों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. पर्यटन के लिए मित्र तथा परिजनों के साथ योजना बन सकती है. मन में प्रसन्नता छाई रहेगी. आज किए गए काम में सफलता प्राप्त होने के योग हैं. नौकरी या व्यापार में विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे. आर्थिक लाभ होगा. सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 30 May 2023)
आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा. खर्च अधिक होगा, लेकिन इनकम भी बनी रहेगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छा संदेश मिल सकता है. आज परिजानों का साथ मिलेगा. दोस्त भी आपके सहायक होंगे. आंख या दांतों में दर्द हो सकता है. अच्छा भोजन मिलने के योग हैं. आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे. काम में सफलता मिलने की संभावना है.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 30 May 2023)
आपका दिन लाभदायी है. वैचारिक समृद्धता बढ़ेगी. आप अपने व्यवहार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. दोस्तों से मेलजोल बना रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है. आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन खुश रहेगा. आर्थिक लाभ ले सकेंगे. सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. शुभ समाचार मिलेंगे. आनंददायी प्रवास होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 01:20 IST








