
UPSC Result 2022 : यूपीएससी परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स में से कुछ लोगों की सक्सेस स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह है. एक कहानी है राजस्थान के प्रघुम्न सिंह की. अलवर जिले के रहने वाले प्रघुम्न सिंह ने अपने आईपीएस भाई और आईएएस भाभी को देखकर अफसर बनने की जिद पाल ली. आईआईटी कानपुर से बीटेक प्रघुम्न सिंह ने यूपीएससी क्रैक करना अपने जीवन का मकसद बना लिया. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए एक करोड़ सैलरी वाली जॉब तक छोड़ दिया. अपने तीसरे प्रयास में प्रघुम्न सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास करने का सपना पूरा कर लिया है.
अलवर जिले के खेरली क्षेत्र के नांगला गांव निवासी प्रघुम्न की यूपीएससी में 318वीं रैंक आई है. उनके पिता मानसिंह यादव एक स्कूल में वाइस प्रिंसिपल हैं. जबकि मां हाउसवाइफ हैं. मां ने कभी पढ़ाई नहीं की है.
IPS भाई और IAS भाई को देखकर शुरू की तैयारी
आपके शहर से (जयपुर)
प्रघुम्न के बड़े भाई लखन सिंह यादव साल 2018 में आईपीएस बने. इसके बाद उनकी शादी आईएएस लक्ष्मी से हुई. भाई और भाभी को देखकर छोटे उन्हें भी अफसर बनने का जुनून सवार हो गया.
प्रघुम्न ने ठुकराई एक करोड़ की जॉब
प्रघुम्न की 12वीं तक की पढ़ाई गांव के स्कूल में ही हुई है. इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. आईआईटी से पढ़ाई के बाद तीन साल पहले एक करोड़ का जॉब ऑफर मिला. लेकिन उन्होंने उसे ठुकराकर यूपीएससी की तैयारी करन पंसद किया. लगातार दो असफताओं का सामना करते हुए डटे रहे और अंतत: तीसरे प्रयास में कामयाबी हाथ लगी है.
ये भी पढ़ें
UPSC Results 2022: IPS बनने की थी जिद्द, 36 लाख की नौकरी छोड़ी, तीन बार फेल, चौथी बार में सफल
UPSC Result 2022 : मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले मोहम्मद हुसैन बनेंगे अफसर, पास की UPSC परीक्षा
.
.
Tags: IAS exam, Success Story, UPSC results
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 07:22 IST








