सतपुड़ा के जंगल में तैयार हो रहा तितली पार्क, फूलों के साथ लगाए जा रहे औषधीय पौधे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. सतपुड़ा के पनारपानी पार्क को तितलियों के लिए तैयार किया जा रहा है. यहां पर फूलों की बगिया के अलावा औषधीय पौधे भी लगाए जा रहे हैं. पार्क में आने वाले सैलानियों और विद्यार्थियों को इनकी जानकारी भी दी जाएगी. इसके साथ ही पनारपानी में जलवायु से तितलियां का यहां रहवास बढ़ रहा है. यहां तापमान भी उनके अनुकूल रहता है. सतपुड़ा के जंगल में 43 प्रजातियों की तितलियां यहां पाई जाती हैं. यहां पर रंग-बिरंगी तितलियों का अनूठा संसार पर्यटकों को देखने को मिलेगा.

फूलों की बगिया में तितलियों को फूलों का भरपूर रस यहां पर मिलेगा. इसके साथ ही शहद के लिए पार्क में ऐसे पेड़ भी लगाए जाएंगे. तितलियों की 43 प्रजातियों के साथ ही पक्षियों की 300 प्रजातियां भी यहां पर चयनित की गई है. यहां पर पार्क में आए हुए सैलानी एवं विद्यार्थियों को औषधीय पौधे भी मिलेंगे, जिनके बारे में उन्हें जानकारी भी प्राप्त होगी.

इस संबंध में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप फेलोज ने बताया है कि सतपुड़ा के पनारपानी में तितली पार्क तैयार किया जा रहा है. यहां पर रंग-बिरंगी 43 प्रजातियों की तितलियां मिलती हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. इसके साथ तितलियों के लिए फूल-पौधे और पेड़ भी लगाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि यहां से उन्हें शहद के लिए पसंदीदा फूलों का रस मिलता है. इसके साथ ही पनारपानी के जलवायु से तितलियों का रहवास बढ़ रहा है. फूलों पर मंडराने के लिए बगिया मिल जाती है. इससे तितलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. उनकी बेहतर व्यवस्था के लिए यहां पर कार्य किया जा रहा है.

Tags: Hoshangabad News, Medicinal Farming, Park

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें