कुछ घंटों में पैसा डबल करने के चक्कर में डूबी गाढ़ी कमाई, टेलीग्राम पर लगा 1 लाख का चूना, भूल कर न करें ये गलती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुंबई में एक 27 वर्षीय के साथ टेलीग्राम पर हुई ठगी.
ठगों ने उसका पैसा तेजी से बढ़ाने का दिया झांसा.
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला सामने आया.

नई दिल्ली. आज कल लगभग हर दिन यह सुनने में आ ही जाता है कि किसी के साथ वॉट्सऐप पर फ्रॉड हो गया तो किसी का यूपीआई पिन लेकर ठगों ने पूरा अकाउंट ही खाली कर दिया. हाल ही में एक ऐशा ही मामला तब सामने आया जब मुंबई में रहने वाले 27 वर्षीय शख्स पुलिस में ठगी की एफआईआर दर्ज कराई. एफआईआर के मुताबिक, शख्स के साथ टेलीग्राम पर ठगी हुई. उससे करीब 1 लाख रुपये ठग लिए गए. यहां हैरान करने वाली बात ये है कि यह पैसे शख्स के खाते से नहीं गए. बल्कि उस शख्स ने खुद उन ठगों को दिए.

कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की ललक कई बार हमारे ही गले का फंदा बन जाती है. ठीक ऐसा ही इस पीड़ित व्यक्ति के साथ भी हुआ. दरअसल, शख्स से टेलीग्राम पर ठगों ने संपर्क किया. उन्होंने पीड़ित से पैसे मांगे और कहा कि उसके बदले वे शख्स को जबरदस्त रिटर्न देंगे. ठगों ने फिर कुछ ऐसा भी किया कि शख्स को यकीन हो गया कि उसको अच्छा रिटर्न मिलेगा.

ये भी पढ़ें- क्या होता है साइबर इंश्योरेंस, इसे लेने पर क्या मिलते हैं फायदे, कवर में क्या क्या होता है शामिल?

ठगों ने जमा किए पैसे
ठगों ने सबसे पहले शख्स से 1000 रुपये मांगे. उसका टेलीग्राम के जरिए एक अकाउंट भी खोला गया. टेलीग्राम अकाउंट में थोड़ी देर बाद 1620 रुपये दिखने लगे. पीड़ित व्यक्ति को यकीन हो गया कि उसके पैसे बढ़ जाएंगे. फिर ठगों ने उससे 1 लाख रुपये मांगे. पीड़ित ने 1 लाख रुपये जमा कर दिए. थोड़ी देर बाद फिर से टेलीग्राम अकाउंट में 2.2 लाख रुपये दिखने लगे. अब शख्स ने ये पैसे विड्रॉ करने के बारे में सोचा. लेकिन वह पैसे निकाल नहीं पाया. तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हो गया है. इसके बाद शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ऐसे फर्जीवाड़ों से कैसे बचें
इसका सबसे आसान तरीका तो यही है कि आप अपने पैसों को लेकर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें. इसके अलावा अगर फोन, सोशल मीडिया या ईमेल पर कोई आपसे पैसा दोगुना या कई गुना करने की बात कहता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं. पूरी तरह से जांच पड़ताल किए बिना कहीं पैसा नहीं लगाएं. खासतौर पर ऐसे लोगों के भरोसे तो पैसा कभी छोड़े ही नहीं जिन्हें आप जानते नहीं हैं. अगर आपको निवेश करना ही है तो किसी पेशवर निवेश सलाहकार की मदद लें.

Tags: Business news in hindi, Cyber Fraud, Online fraud, Telegram

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें