
नई दिल्ली. किसान आंदोलन से लेकर तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर बदले-बदले नजर आए. केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सहित अन्य कई दलों के सांसदों के साथ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा के सांसद वरुण गांधी भी नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थे.
इस मौके पर उन्होंने अपनी मां और सुल्तानपुर से भाजपा की ही सांसद मेनका गांधी के साथ सेल्फी भी ली. पीलीभीत सांसद ने सेल्फी को अपने ट्विटर पर शेयर भी किया है. वरुण गांधी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमारे नए संसदीय परिसर के उद्घाटन के इस ऐतिहासिक अवसर पर, मैंने वर्तमान लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य से साथ में कुछ सेल्फी लेने का अनुरोध किया…’
.
Tags: Maneka Gandhi, New Parliament Building, Varun Gandhi
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:20 IST








