
नई दिल्ली. सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं. सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जी- जान से जुटे हुए हैं. अब इन सब के बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ये एक्ट्रेस और किसी के साथ नहीं बल्कि टीवी की सबसे बड़ी ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत के साथ नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा अली खान और राखी सावंत दोनों ही लाल कलर का ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जैसे ही बाथरूम से निकलती हैं वह राखी सावंत से टकरा जाती हैं. और फिर क्या था दोनों एक्ट्रेसेज एक- दूसरे को एक जैसे कपड़ों में देख चौंक जाती हैं और यहीं से दोनों के बीच कैट फाइट शुरू हो जाती है.
ड्रेस को लेकर हुई लड़ाई-
राखी और सारा दोनों दावा करने लग जाते हैं कि कौन ज्यादा अच्छा दिख रहा है. इसी में दोनों के बीच घमासान युद्ध छिड़ जाता है जिसमें सारा राखी से ये तक कह देती हैं कि उन्हें पाप लगेगा. ये कहते ही दोनों के बीच जमकर डांस कम्पटीशन होने लगता है. ये दोनों ही सारा और विक्की की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के गाने ‘बेबी तुझे पाप’ लगेगा पर डांस करते नजर आती हैं.
यहां देखें वीडियो-
.
Tags: Entertainment news., Rakhi sawant, Sara Ali Khan, Sara ali khan photos
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:21 IST








