Agniveer Recruitment: इंडियन नेवी में भर्ती होने को लेकर चंपारण के युवाओं में उत्साह, 1365 पदों पर होगी बहाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार/पश्चिम चंपारण. सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. भारतीय नौसेना में अग्रिवीर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी के ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 29 मई, 2023 से शुरू होगी. खास बात है कि इस बहाली से बिहार के पश्चिम चंपारण के दर्जनों युवाओं के उत्साह में बढ़ोतरी हुई है. सेना में जाने के जोश से लबरेज यह युवा हर दिन आठ किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं तथा अपनी कमियों को पूरा कर कर रहे हैं.

गौर करने वाली बात है कि कुल 1,365 पदों पर बहाली की जानी है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जून, 2023 है. इस बहाली को लेकर चंपारण के युवाओं में बेहद उत्साह है. यहां दर्जनों ऐसे युवा हैं, जो पिछले दो-तीन वर्ष से इसकी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन कभी फिजिकल, तो कभी एग्जाम में उनको निराशा हाथ लगती है. ऐसे में यह बहाली उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आई है.

बेतिया छावनी निवासी चंदन कुमार और संतोष कुमार सिंह बताते हैं कि वो पिछले तीन साल से फौज में जाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में निकली इस बहाली ने उनके अंदर नई ऊर्जा पैदा कर दी है. पहले की अपेक्षा वो अब पूरी तरह से तैयार हैं. फिजिकल हो या रिटेन परीक्षा, इस बार वो लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे.

बता दें कि, इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को इन योग्यताओं पर खरा उतरना होगा. इनमें किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और फिजिक्स के साथ 10+2 परीक्षा पास होना जरूरी है. उम्मीदवारों के पास 12वीं में कम से कम एक विषय- केमेस्ट्री या बॉयलॉजी या कंप्यूटर साइंस होना चाहिए. केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही नामांकन के लिए पात्र हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा के समय ‘अविवाहित’ होने का प्रमाण पत्र देना होगा. समझने वाली बात यह है कि अग्निवीरों को चार साल में उनके पूरे कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर क्लिक करें. फिर Indian Navy Recruitment 2023 के ऑप्शन पर जाएं. अगले पेज पर डिटेल भर कर रजिस्ट्रेशन करें तथा रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें. ध्यान रखें कि आवेदन करने के बाद प्रिंट अनिवार्य रूप से ले लें.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:30 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें