हाइलाइट्स
अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट अपडेट
कांग्रेस की आज दिल्ली में होगी अहम और बड़ी बैठक
गहलोत और पायलट दोनों पार्टी अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे अपनी-अपनी बात
जयपुर. राजस्थान में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट (Ashok Gehlot vs Sachin Pilot) की लड़ाई पर अंतिम फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आज दोनों नेताओं से मुलाकात करेंगे. दोनों नेता खड़गे के सामने बरसों से चल रहे अपने आपसी झगड़े को लेकर अपनी-अपनी बात रखेंगे. पायलट लंबे समय खुद को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने गहलोत के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का मन लगभग बना लिया है.
अब सवाल ये है कि क्या सचिन पायलट इस बात पर मानेंगे या पार्टी से अपनी राहें अलग कर लेंगे. हालांकि सचिन को राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष या चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाकर मनाने की कोशिश की जा सकती है. टिकटों के बंटवारे में भी उनको तवज्जो देने का भरोसा पार्टी दे सकती है. अब इस अंतिम दौर की बात के बाद खड़गे को ऐसा फैसला लेना है जो दोनों गुटों को संतुष्ट कर सके. वरना पार्टी में टूट की संभावना बन सकती है.
खड़गे दोनों नेताओं से अलग-अलग भी बात कर सकते हैं
इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए अशोक गहलोत सुबह 10 बजे दिल्ली रवाना होंगे. वे 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों नेताओं से अलग-अलग भी बात कर सकते हैं. इस दौरान दोनों नेताओं में सुलह कराने की कोशिश की जाएगी ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को कोई नुकसान नहीं हो. इस बैठक पर सभी की नजरें गड़ी हुई हैं.
आपके शहर से (जयपुर)

UPSC Result 2022: किराना व्यापारी की बेटी बनी IAS, हिंदी मीडियम से पढ़ाई, इससे पहले थी IPS

Karauli Crime News: पुरानी रंजिश में आरोपियों ने दागीं दनादन छह गोलियां, मौके पर युवक की मौत

Ginger Farming | अदरक की उन्नत बुवाई तकनीक पर जानकारी | Hindi News | Annadata

Weather Update Today: Rajasthan में तूफानी बारिश से मची तबाही | Rajasthan | Weather Forecast

9 Years Of Modi Government: मोदी सरकार के 9 साल पूरे, केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal आज आएंगे Jaipur

SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

Sachin Pilot Vs CM Ashok Gehlot: दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आज, अब होगा बड़ा फैसला | Congress Crisis

Rajasthan Weather: राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, प्रचंड तूफान के साथ बारिश बरपाएगी कहर, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए आज का दिन होगा शुभ? Horoscope I Aaj Ka Panchang I 29 May 2023

राजस्थान कांग्रेस संकट: आज दिल्ली में सजेगा दरबार, गहलोत और पायलट भी होंगे शामिल, सबको ‘रिजल्ट’ का इंतजार

Rajasthan: नागालैंड की लड़कियां और लोकल लड़के कर रहे थे गंदा काम, मोहल्ले वालों ने घेरा घर, और फिर…
गहलोत और पायलट के बीच लंबे समय से चल रही है जंग
उल्लेखनीय है कि राजस्थान कांग्रेस में गहलोत बनाम पायलट के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर लंबे समय से राजनीतिक जंग चल रही है. इस जंग के चलते एक बार गहलोत सरकार खासा संकट में घिर गई थी. करीब तीन साल पहले पायलट अपने समर्थक विधायकों को लेकर मानेसर चले गए थे और वहां पर डेरा डाल दिया था. दूसरी तरफ सरकार पर संकट देखकर गहलोत भी अपने समर्थक विधायकों को लेकर राजधानी जयपुर में ही एक होटल में चले गए थे. बाद में यह लड़ाई काफी बढ़ गई.
(इनपुट- भवानी सिंह)
.
Tags: Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot, Jaipur news, Rajasthan news, Rajasthan Politics
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 09:48 IST








