Lucknow News: लखनऊ का ये खूबसूरत पार्क रखता है आपकी सेहत का ध्‍यान, इस वजह से कहते हैं ‘लवर्स पार्क’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूं तो 200 से ज्यादा पार्क हैं. हर पार्क की अपनी अलग खासियत है, जिसे देखने न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश और विदेश से लोग आते हैं. इसी शहर में एक ऐसा पार्क भी है जो लोगों की सेहत का ध्यान रखता है. इस पार्क का नाम है जॉगर्स पार्क, जोकि लखनऊ शहर के दुबग्गा में स्थित है. इस पार्क में इतनी हरियाली है कि इसके बीच में जाकर लोगों को सुकून मिलता है. जबकि लखनऊ प्रमुख शहर से थोड़ी दूर होने की वजह से यहां किसी भी प्रकार का कोई शोर-शराबा भी नहीं होता है.

इसके अलावा यहां तितलियों की पूरी एक आबादी बसी हुई है, जोकि यहां के हर एक पौधों पर नजर आ जाती है. यहां लोगों के लिए साइकिलिंग ट्रैक भी है. इसके अलावा मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए अलग से ट्रैक बना हुआ है. दौड़ने के लिए भी यहां पर काफी बड़ी जगह है. इस पार्क में आकर लोग योग करते हैं और एक्सरसाइज भी करते हैं, ताकि फिट रह सकें.

बच्चों के लिए लगे हैं झूले
इस पार्क में बच्चों का भी खासतौर पर ध्यान रखा गया है. यहां उनके पसंदीदा झूले लगाए गए हैं. रविवार के दिन यहां खूब भीड़ होती है. इन झूलों पर बच्चों का कब्जा होता है. जॉगर्स पार्क का टिकट सिर्फ 10 रुपये का है. दो पहिया वाहन की पार्किंग का शुल्क 15 रुपये है. जबकि कार को पार्क करने का शुल्क 25 रुपये है. यही वजह है कि जो दोस्त महंगे पार्कों में नहीं जा पाते हैं, वे अपनी पॉकेट मनी से यहां पर आते हैं और घूमते हैं. यहां लोग परिवार के साथ आकर पिकनिक मनाते हैं.

लवर्स पार्क के नाम से भी है मशहूर
लखनऊ शहर के लोहिया पार्क के बाद जॉगर्स पार्क ही है जिसे लवर्स पार्क कहते हैं. यहां पर अक्सर आपको तमाम प्रेमी जोड़े घूमते हुए नजर आ जाएंगे. सस्ता और शहर से थोड़ी दूर स्थित होने की वजह से प्रेमी जोड़े यहां आना पसंद करते हैं.

ऐसे पहुंचे यहां
अगर आप भी जॉगर्स पार्क जाकर इसकी खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो आईआईएम रोड दुबग्गा के करीब लखनऊ विकास प्राधिकरण का पार्क स्थित है. इस पार्क में रोजाना सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक जा सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 09:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें