Sahibganj: डायन के शक में देवर ने की भाभी की हत्या, पिता की मौत पर युवक हुआ हिंसक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन कुमार राय, साहिबगंज. जागरूकता की कमी के कारण लगातार महिलाएं डायन बिसाही का शिकार हो रही है. डायन प्रथा कोई नया मामला नहीं है और इस कुप्रथा के चक्कर में कई महिलाएं अपनी जान से हाथ धो बैठी हैं. वहीं आदिवासी समाज में लगातार डायन कुप्रथा को लेकर घटनाएं सामने आ रही हैं. जहां इस कुप्रथा के चक्कर में आपस में ही लोग एक दूसरे को मौत के घाट उतार देते हैं. ताजा मामला जिला के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की खैरवा पंचायत के डुंगरी टोला का है. जहां एक देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर भाभी की हत्या कर दिया.

डेटबाबू हांसदा ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी 38 साल की भाभी मरांग कुड़ी टुडू की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि डेटबाबू हांसदा के पिता मरांग हांसदा की शनिवार की देर शाम को मृत्यु हो चुकी थी. वह पहले से बीमार चल रहा था.

वहीं मरांग कुड़ी टुडू शव के पास रोती बिलखती पहुंची. इसी दौरान डेटबाबू हांसदा ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसे खदेड़ना शुरू किया. भाभी ने भागने की कोशिश की लेकिन डेटबाबू हांसदा ने उसके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत मौके में हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर मिर्जाचौकी थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को जब्त कर लिया. घटना के बाद वह घर में ही था.

पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की और डेटबाबू हांसदा को गिरफ्तार कर लिया. डेटबाबू को शक था कि उसकी भाभी ने डायन बिसाही कर उसके पिता को मारा है.

डायन बिसाही के शक में कर दी हत्या
मृतका के पति लखन हांसदा ने बताया कि मेरी पत्नी पिता जी के शव के पास रो रही थी कि मेरा भाई डेट बाबू ने डायन कहकर कुल्हाड़ी से गला पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मरांग कुड़ी टुडू के पांच बच्चे हैं और जिनमें तीन बेटे और दो बेटी है. उसने बताया कि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था. लखन हांसदा सात भाई है. सभी अलग अलग रहते हैं.

डेटबाबू हांसदा मां मरांगमय सोरेन और पिता मरांग हांसदा के साथ रहता था. लखन हांसदा का कहना है कि मेरे पिता को बीमारी थी. उनकी उम्र 65 साल के आसपास रही होगी. वहीं, थाना प्रभारी प्रकाश रंजन ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपना जुर्म कबूल किया है.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Sahibganj

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें