ये बच्ची थी 50 के दशक की सबसे महंगी एक्ट्रेस, साथ होते थे पर्सनल बॉडीगार्ड, दिलीप कुमार भी थे इनके दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन चुका है, जिसके जरिए आज हर कोई अपने फेवरेट स्टार की झलक आसानी से पा सकता है. इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक पर सेलेब्स की तस्वीरें-वीडियो छाए रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी अभिनेत्री के बचपन की तस्वीर (Bollywood Celebs Childhood Photo) छाई हुई है, जिसका एक समय पर हिंदी सिनेमा पर एक छत्र राज्य था. यही नहीं, दिलीप कुमार (Dilip Kumar) सहित उस दौर के बड़े-बड़े सितारे भी इनके दीवाने थे. क्या ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नजर आ रही इस बच्ची को आप पहचान पा रहे हैं, अगर नहीं तो चलिए आपको इनसे जुड़े कुछ हिंट दे देते हैं.

फोटो में नजर आ रही इस बच्ची ने 7 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो से अपना करियर शुरू किया था और बड़े होने के बाद 50 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर हिंदी सिनेमा पर राज किया. अपनी खूबसूरती के लिए ये अभिनेत्री लिए दुनियाभर में छाई रही और बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा भी कह दिया. खास बात तो ये है कि किशोर कुमार, कमाल अमरोही से लेकर ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तक इनके दीवाने थे.

जी हां, ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला हैं. मधुबाला आज भले इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती, अदायगी और फिल्मों के जरिए वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं. मधुबाला ने 1969 में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. बीमारी के चलते मधुबाला की हालत बिगड़ती गई और 1969 में उनका निधन हो गया. अभिनेत्री के दिल में बचपन से ही छेद था. जिसके चलते उन्हें अक्सर तकलीफ रहती थी. सही इलाज ना मिल पाने के चलते मधुबाला चल बसीं.

madhubala as anarkali in movie mughal a azam

60 के दशक में भारत में बनी मुगल ए आजम फिल्म जबरदस्त हिट रही. उसमें मधुबाला ने अनारकली की भूमिका निभाई थी. (wiki commons)

मधुबाला के बचपन का नाम मुमताज जहान बेगम दहलवी था, लेकिन जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो नाम बदलकर मधुबाला कर दिया. मधुबाला को ये नाम एक्ट्रेस देविका रानी ने दिया था. उन्होंने अपने करीब 20 साल के करियर में 60 फिल्में कीं और दर्शकों के दिलों पर छा गईं. मधुबाला अपने भाई-बहनों में पांचवे नंबर की बहन थीं. लेकिन, अभिनेत्री का परिवार काफी रूढ़ीवादी था, इसलिए पांचो में से किसी ने पढ़ाई नहीं की. अभिनेत्री की एक बहन जाहिदा ही थीं, जो पढ़ाई कर पाईं. मधुबाला को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और अपने इसी सपने का पीछा करते हुए वह बॉलीवुड तक जा पहुंचीं.

Tags: Bollywood, Entertainment, Madhubala

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें