Delhi NCR Weather: दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से लोगों की मिली राहत, जारी हुआ येलो अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई है.
आईएमडी ने कुछ देर पहले बताया था कि दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में अगले 2 घंटे में बारिश हो सकती है.

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी से राहत मिलने वाली है. क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिनों के बीच बादल और बूंदाबांदी का मौसम बना रहेगा. इसके चलते मौसम सुहाना रहेगा और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी. सोमवार की सुबह ही दिल्ली में मौसम ने करवट ले लिया है. इस दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है. आईएमडी ने कहा था कि रविवार रात दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार दोनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया था. रविवार को ही धूप तेज रही. लेकिन आसमान में बादल भी छाते रहे. हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में बहुत तेजी से नहीं बढ़ा. वहीं आज के लिए मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Tags: Delhi weather, IMD alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें