घर पर हो रहा था झगड़ा, बच्चे ने पुलिस को फोन कर मांगी मदद, जवान ने उसे ही मार दी गोली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मिसिसिपी. अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी ने 11 वर्षीय लड़के को गोली मार दी. नाबालिग ने 911 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी. इसके बाद पुलिस अधिकारी बताए गए पते पर पहुंचा और गोली मार दी. गोली लगने से नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि अब पीड़ित लड़का खतरे से बाहर है.

लड़के की पहचान एड्रियन मुरी के रूप में की गई है. पीड़ित लड़के के परिजनों ने आरोपित पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है. लड़के की मां, नकाला मुरी ने सीएनएन को बताया, “इंडिओला पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार की सुबह एड्रियन को सीने में गोली मार दी थी, जब अधिकारी बच्चे के घर पर घरेलू गड़बड़ी की कॉल करने पर पहुंचा था.” बच्चे की मां नकाला मुर्री ने कहा कि बच्चे द्वारा घरेलू घटना के लिए पुलिस बुलाए जाने के बाद इंडोला पुलिस विभाग का एक अधिकारी घर आया.

महिला ने बताया कि उसका पति सुबह करीब चार बजे घर पर गुस्से में आया और झगड़ा करने लगा. इस दौरान उसका बेटा और भतीजा सो रहे थे. तभी उसने अपने बेटे को मोबाइल फोन दिया और दादी व पुलिस को फोन करने के लिए कहा. इस दौरान एड्रियन ने सबसे पहले पुलिस को फोन लगाया और घरेलू झगड़ा की सूचना दी. इसके बाद पुलिस अधिकारी घर के बाहर पहुंचा. उसने पहले दरवाजा खटखटाया और फिर लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया.

इस दौरान उसने बाहर से ही आवाज लगाई की जो कोई भी घर के अंदर है सभी लोग बाहर आ जाए. इसके बाद एड्रियन जैसे ही लिविंग रूम में पहुंचा पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी. इस दौरान उसे समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ. नाबालिग खून से लथपथ हो गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया. पीड़ित परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग की है.

Tags: America

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें