Tree Man Of Purnia: पर्यावरण संरक्षण का अनोखा तरीका! यह किसान शादी में गिफ्ट करता है फलदार पौधे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया.आजकल लोग शादी, विवाह या अन्य कई पार्टियों पर जब पहुंचते हैं तो गिफ्ट के तौर पर महंगी घड़ी, गुलदस्ता, कपड़े सहित अन्य कई चीजें देते हैं. क्या आपको पता है कि आपने जो गिफ्ट दिया है, उसका उपयोग कितने दिनों तक होगा, लेकिन एक शख्स ऐसे हैं जिनका दिया हुआ गिफ्ट कई पीढ़ियां इस्तेमाल करती हैं. इनके गिफ्ट से प्रकृति भी खुश होती है. गिफ्ट के बहाने ये पर्यावरण को बचाने की मुहिम में लगे हैं.



पूर्णिया रानीपतरा के किसान शशि भूषण सिंह ने उपहार देने का अनोखा तरीका अपनाया है. जिससे उनके उपहार का काम भी हो जाए और पर्यावरण को भी बचाया जा सके. उन्होंने बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से किसी के शादी ब्याह या अन्य कई पार्टियों में जाते हैं, तो गिफ्ट के तौर पर अपने साथ पांच फलदार पौधे लेकर जाते हैं और वह गिफ्ट के तौर पर लोगों को उपहार स्वरूप भेंट करते हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि लोग महंगे गिफ्ट को कुछ दिन बाद भूल जाया करते हैं, लेकिन अगर पौधे दिए जाएं तो निश्चित रूप से इसे लोग इनका पूरा ध्यान भी रखते हैं और आपका दिया हुआ उपहार कई वर्षों तक जीवित रहता हैं.

पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की अनोखी पहल

किसान ने कहा कि जब तक जिंदा रहेंगे उपहार में पौधें भेंट करेंगे.  फलदार पौधे देते हैं तो इससे पर्यावरण भी सुरक्षित होता है. जहां तक पर्यावरण को संरक्षण करने के लिए सरकार के द्वारा भी लगातार कई तरह के अहम कदम उठाए जाते हैं, लेकिन हम लोगों का भी कुछ दायित्व बनता है. उन्होंने कहा कि अब तक वह सैकड़ों पौधे लोगों को गिफ्ट के तौर पर दे चुके हैं. वह जब तक जीवित रहेंगे, तब तक वह गिफ्ट के तौर पर लोगों को फल देते रहेंगे, जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित होगा.

लोगों से अपील- शादी विवाह में पौधा करें गिफ्ट

आम लोगों से भी इस मुहिम को आगे चलाने की अपील करते हुए किसान शशि भूषण सिह ने कहा कि आप अगर किसी शादी, पार्टी या किसी अन्य आयोजन पर जाते हैं तो गिफ्ट में महंगी चीजें लेकर जाते हैं. इसके बदले आप फलदार वृक्ष गिफ्ट में देते हैं तो यह वर्षा, ऑक्सीजन के साथ वातावरण के लिए भी मददगार साबित होगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 14:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें