सड़क पर चलते हुए अगर आपको काला कोट-पैंट और सफेद शर्ट पहने कोई व्यक्ति नजर आ जाए तो आप तुरंत ही समझ जाएंगे कि वो एक वकील है. फिल्मों में या असल जिंदगी में आपने कोर्ट के जज को भी काले रंग की ही पोशाक पहने देखा होगा. पर क्या आप ये जानते हैं कि आखिर जज और वकील काले ही रंग का कोट क्यों पहनते हैं, किसी और रंग का क्यों नहीं? (Why judges lawyers wear black coat) आज हम इसी सवाल का जवाब आपको देने जा रहे हैं. जज और वकील (Why advocates wear black coat) का काला कोट किसी फैशन की निशानी नहीं है. कई कारणों के चलते उनकी ड्रेस ऐसी हो गई है.
काला कोट पहनने के पीछे कई कारण हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
रिपोर्ट्स के अनुसार काला रंग अनुशासन, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. साथ ही सफेद रंग शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक होता है. ऐसे में जब वकील और जज काला कोट और सफेद शर्ट पहनते हैं, तो वो भी शक्ति, अनुशासन और पवित्रता की मूरत बन जाते हैं और उनसे उम्मीद की जाती है कि वो बिना गलत का साथ दिए, सच के साथ खड़े रहेंगे और कानून को जीत दिलवाएंगे. काले रंग का दृष्टिहीनता का प्रतीक भी मानते हैं. आपने ये भी सुना होगा कि कानून अंधा होता है, बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए वकील और जज काला कोट पहनते हैं. न्याय की देवी की आंखों पर भी काली पट्टी बंधी रहती है.
ब्रिटिश काल से काला कोट पहना जा रहा है, भारत में उसी को अपना लिया गया है. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
दूसरे प्रोफेशन से अलग करती है काली पोशाक
दूसरा कारण ये है कि काला कोट वकीलों और जज को अन्य प्रोफेशन के लोगों से अलग दर्शाता है. ट्रेन में आप अगर चल रहे हैं और आपने काले कोट पहने किसी व्यक्ति को अगर देखा तो आपको सबसे पहले टिकट चेकर का ही ध्यान आएगा पर सड़क पर निकल जाइए तो काले कोट वाले व्यक्ति को देखकर आपको वकील ही ध्यान में आएगा. इसके अलावा साल 1961 में एडवोकेट एक्ट नियम बना था जिसके तहत वकीलों को काला कोट पहनना अनिवार्य कर दिया गया.
इतिहास से भी जुड़ा है कारण
वकीलों और जजों के काला कोट पहनने के पीछे इतिहास से जुड़े भी कुछ कारण हैं. साल 1694 में ब्रिटेन की महारानी क्वीन मैरी द्वतीय की मौत चेचक से हुई थी. तब उनके पति विलियम ने सभी जज को अंतिम संस्कार पर काले रंग की पोशाक पहनकर आने को कहा था क्योंकि पश्चिमी देशों में काला रंग दुख का प्रतीक होता है. अगले कुछ सालों तक राष्ट्रीय शोक जारी रहा और जज काली पोशाक ही पहनकर कोर्ट जाने लगे. बस तभी से ये चलन में आ गया. एक कारण ये भी माना जाता है कि ब्रिटेन में ठंड काफी पड़ती थी, इस वजह से काली पोशाक पहनी जाती थी जिससे ठंड कम लगे क्योंकि काला रंग धूप सोखता है. एक वजह ये भी बताई जाती है वकीलों द्वारा काला कोट पहनने की.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 15:03 IST








