Harley Davidson लेने का सपना अब होगा पूरा, कंपनी लाएगी अपनी सबसे सस्ती बाइक, भूल जाएंगे बुलेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हार्ले ने इस बाइक को एक्स आर 1200 के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है.
ये एक रोडस्टर बाइक होगी.
इसे टूरिंग के साथ ही सिटी में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा.

नई दिल्ली. अपनी क्रूजर बाइक्स के लिए दुनिया भर में फेमस अमेरिकल मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हार्ले डेविडसन बड़ा धमाका करने जा रही है. कंपनी अपनी पहली मेड इन इंडिया मोटरसाइकिल को जल्द ही लॉन्च करने वाली है. ऐसे में यदि आप भी हार्ले डेविडसन रखने का सपना देखते हैं तो अब इसे पूरा भी कर सकते हैं. ये कंपनी की प्रीमियम बाइक होगी लेकिन इसकी कीमत काफी कम होगी. Harley Davidson X 440 के नाम से लॉन्च होने वाली इस मोटरसाइकिल की कीमत को रॉयल एन्फील्ड की कई मोटरसाइकिलों से भी कम रखे जाने की खबर है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Harley Davidson X 440 2.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च की जा सकती है. दरअसल पूरी मोटरसाइकिल का निर्माण देश में ही होने के कारण इसकी कीमत काफी कम आएगी. इसी के चलत ये कंपनी की इंडिया में बिकने वाली सबसे सस्ती मोटरसाइकिल होगी.

यह भी पढ़ें:  ‘टाटा नैनो’ का दूसरा अवतार है ये कार, बस 500 रुपये के खर्च में चलेगी महीने भर, फीचर्स शानदार, कीमत भी बजट में

शानदार सेफ्टी
Harley Davidson X 440 का सिंगल डाउनट्यूब डिजाइन है जो इसकी रोड ग्रिप को काफी अच्छा करता है. इसी के साथ बाइक में अपसाइड डाउन फॉर्क और एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. मोटरसाइकिल में फ्रंट और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो इसकी ब्रेकिंग को मजबूत करते हैं. साथ ही मोटरसाइकिल में डुअल चैनल एबीएस भी दिया गया है.

पावरफुल होगा इंजन
रॉयल एन्फील्ड क्लासिक या बुलेट के 350 सीसी के इंजन के मुकाबले हार्ल एक्स 440 में कंपनी ने 440 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है जो जबर्दस्त पावर का आउटपुट देगा. मोटरसाइकिल को रोडस्टर डिजाइन में लॉन्च किया जाएगा, जिसके चलते इसकी सिटी राइड भी काफी कंफर्टेबल होने जा रही है. मोटरसाइकिल का डिजाइन हार्ले की XR1200 से इंस्पायर्ड है. एक्स आर 1200 भी एक रोडस्टर बाइक थी. वहीं अब एक्स 400 में कंपनी ने फ्यूल टैंक को भी काफी बदल कर दिया है और ये काफी मस्कुलर नजर आ रहा है. मोटरसाइकिल में दो लोंगों के बैठने के लिए सिंगल ब्रॉड सीट दी गई है.

हालांकि अभी कंपनी ने सही कीमतों या मोटरसाइकिल की स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि ये मोटरसाइकिल जुलाई से पहले लॉन्च की जा सकती है जिससे पहले जून में इसकी सही कीमतों के बारे में कंपनी जानकारी देगी .

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें