मात्र 27 मिनट में ठूस गया थाली भर मीट, रिकॉर्ड तो बनाया, उसके बाद हुआ ऐसा हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो खाने पीने के शौक़ीन हैं. कुछ तो स्पेशल डिश के लिए कई हजार किलोमीटर का सफर तय कर लेते हैं. कुछ बेहद अजीबोगरीब चीजें खाने से भी बाज नहीं आते. इन दिनों सोशल मीडिया कई तरह के फ़ूड ब्लोगर्स से भरा पड़ा है. अलग तरह के ब्लोगर्स अलग कंटेंट देते हैं. कुछ आपको यूनिक चीजों की मेकिंग दिखाते हैं तो कुछ ढेर सारा खाना लेकर बैठ जाते हैं. इन फ़ूड चैलेंजे का वीडियो लोगों को काफी पसंद आता है.

भारत में भी कई ब्लोगर्स ने फ़ूड चैलेंज का चैनल शुरू किया है. इसपर लाखों करोड़ों व्यूज आते हैं. लोगों को ये देखने में मजा आता है कि कैसे एक सिंपल इंसान जानवरों की तरह दस लोगों का खाना अकेले खा जाता है. लंदन के मैक्स भी ऐसे ही एक फूडी है. हाल ही में मैक्स ने एक बार में 45 हजार कैलोरीज की एक थाली मात्र 27 मिनट में खत्म कर रिकॉर्ड बना डाला. 35 साल के मैक्स ने इसके बाद की हालत लोगों के साथ शेयर की.


खाया नॉन वेज मिक्स ग्रिल
मैक्स ने नॉन वेज मिक्स ग्रिल ऑर्डर किया था. इस बड़ी सी थाली में ढेर सारा स्टीक, चीज़बर्गर और सॉसेज शामिल था. मैक्स ने इससे पहले भी कई चैलेंजेस पूरे किये थे. लेकिन इस बार उनकी हालत खराब हो गई. मैक्स ने बताया कि इस थाली को खत्म करने के दौरान वो पसीने से तरबतर हो गया. साथ ही इसे खत्म करने के बाद वो दर्द से तड़प उठा था.

4500 calories

अकेले खाई पूरी की पूरी थाली

अकेले में जाकर हुआ परेशान
मैक्स ने बताया कि उसने रिकॉर्ड तो बना लिया लेकिन उसके बाद स्थिति काफी खराब हो गई. उसके पेट में काफी दर्द होने लगा. उसने थाली खत्म करने के बाद एक अंधेरे कमरे में सोने की कोशिश की. लेकिन पेट दर्द ने उसकी बैंड बजा दी. ऐसा नहीं है कि उसने पहली बार कोई चैलेंज पूरा किया था. उसने इससे पहले भी कई तरह के फ़ूड चैलेंज पूरे किये हैं. लेकिन इस बार उसने एक एवरेज इंसान के कैलोरी इंटेक का दोगुना खाने का फैसला किया.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें