डिजिटल पेमेंट का असर: UPI लेनदेन नई ऊंचाई पर, अब साल में सिर्फ 8 बार ATM जाते हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन का चलन बढ़ता जा रहा है. लोग अब नकद की जगह यूपीआई (UPI) पेमेंट करना पसंद करते हैं. चाय की दुकान से लेकर फल-सब्जी खरीदने के लिए लोग यूपीआई के जरिए पेमेंट कर रहे हैं. इसका असर एटीएम (ATM) के इस्तेमाल पर पड़ा है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की इकॉनमिक रिसर्च रिपोर्ट Ecowrap में बताया गया है कि अब लोगों का एटीएम जाना आधा हो गया है. अब लोग साल में औसतन 8 बार ही एटीएम जा रहे हैं. पहले लोग साल में औसतन जाना 16 बार एटीएम जाते थे. अप्रैल 2016 से अप्रैल 2023 के बीच लोगों की गतिविधि देखकर यह आंकड़ा तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें- बद्रीनाथ स्थित देश के आखिरी चाय की दुकान पर UPI पेमेंट से गदगद हुए आनंद महिंद्रा, बोले- जय हो

ATM से कैश विदड्रॉल भी कम
रिसर्च के मुताबिक, ATM से कैश विदड्रॉल भी कम हुआ है. Ecowrap में बताया गया है कि लगातार डिजिटल पेमेंट की वजह से ATM से 2018 नवंबर के बाद से कैश कैश विड्रॉल में गिरावट आई है. इस समय देश में 2.5 लाख एटीएम हैं.

बीते वित्त वर्ष में 8,375 करोड़ हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन का वॉल्यूम
Ecowrap में बताया गया है कि यूपीआई ट्रांजैक्शन का वॉल्यूम वित्त वर्ष 17 में 1.8 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 8,375 करोड़ हो गया है.

Tags: ATM machine, Bank ATM, Digital payment, Upi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें