Surya Grahan 2023: क्‍या मध्‍य प्रदेश में दिखेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? 5 राशि वाले होंगे प्रभावित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ ही महीनों बाद साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका प्रभाव भी यहां नहीं होगा. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8:34 से रात 2:25 तक रहेगा. इस साल का सूर्य ग्रहण हालांकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा. बता दें, साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. सूर्य ग्रहण का ज्योतिष शास्त्र में जबरदस्त महत्व है. यह सूर्य ग्रहण भी कुछ खास राशियों को प्रभावित कर सकता है.

01

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा. मेष राशि वाले जातक इस ग्रहण के दौरान करीबियों से धोखा मिलने की सम्भावना दिखाई दे रही है. इसलिए उन्हें खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

02

मेष की तरह ही वृषभ राशि वालों के लिए भी साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ दिखाई दे रहा है. वृषभ राशि ववालों को इस ग्रहण के दौरान मान हानि और धन हानि होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. इस साल के सूर्य ग्रहण के दौरान उन्हें सावधान रहना है.

03

सिंह राशि वाले साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के दौरान परेशान रहेंगे. यह ग्रहण सिंह राशि वालों का खर्चा बढ़ाने के संकेत दे रहा है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सिंह राशि वालों को किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए. उन्हें न निवेश करना चाहिए और न किसी से लेन-देन करना चाहिए.

04

साल का ये दूसरा सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ संकेत नहीं दे रहा. इस ग्रहण की वजह से उन्हें कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह सूर्य ग्रहण मित्रों में फूट, वाद-विवाद करवा सकता है. इस दौरान अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है.

05

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा. यह उन्हें मानसिक तनाव देने के संकेत दे रहा है. इसकी वजह से तुला राशिव वाले जातकों के मस्तिष्क में विचारों का ज्वार भाटा उठने के संकेत दे रहे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें