![]()
निखिल त्यागी/सहारनपुर. भारत सरकार की स्वप्निल योजना वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रैन की सौगात सहारनपुर वासियों को मिलने पर हर ओर खुशी का माहौल नजर आया. पहली बार देहरादून से चलकर जनपद सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर जैसे ही वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, तो पहले से रेलवे लाइन के दोनों ओर स्वागत में खड़े लोगों तस्वीरें, वीडियो और सेल्फी लेने लेगे. वन्दे भारत एक्सप्रेस का 29 मई से नियमित संचालन होगा. सप्ताह में बुधवार को छोड़कर सभी छह दिन ट्रेन का संचालन होगा.
केंद्र की मोदी सरकार ने भारत में वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का वादा किया था, जो अब पूरा हो गया है. दिल्ली- देहरादून रेल मार्ग पर केंद्र सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड राज्य के लिए पर्यटन हेतु इस रेलगाड़ी को चलाया है. इसलिए सहारनपुर जनपद को भी सरकार द्वारा वन्दे भारत ट्रेन की सौगात मिली. दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर के बाद वन्दे भारत ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी और यहां से फिर उत्तराखंड के लिए रवाना होगी.
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देहरादून से दिल्ली पहुंचे
वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के देहरादून से सहारनपुर स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया. इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी ट्रेन में मौजूद थे. प्लेटफार्म पर मौजूद जनपद वासियों ने मोदी सरकार, रेल मंत्री व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की वन्दे भारत ट्रेन की सौगात देने पर उनका आभार जताया.
जनपदवासियों ने कहा- धन्यवाद प्रधानमंत्री जी
महिला रक्षिता पंडित ने कहा कि सहारनपुर महानगर को वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात से बहुत लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यपारियों को लाभ होगा और यात्रियों का समय भी बचेगा. शहरवासी दिलशाद ने कहा कि सहारनपुर को 160 किमी/ प्रतिघन्टा की रफ्तार वाली वन्दे भारत ट्रेन की सौगात मिलना बड़े ही हर्ष का विषय है.
ये रहेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी
वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सुबह सात बजे चलेगी, जो सुबह 8:04 बजे हरिद्वार, सुबह 8:49 बजे रुड़की से सुबह 9:27 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. सहरानपुर से सुबह 9:32 बजे रवाना होकर 10:07 बजे मुज्जफरनगर, 10:37 बजे मेरठ से चलकर 10:39 आनंद विहार स्टेशन पर सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी. इसी तरह आनंद विहार स्टेशन से वापसी में वन्दे भारत ट्रेन शाम को 5:50 बजे रवाना होगी और शाम 6:38 बजे मेरठ, शाम 7:08 बजे मुज्जफरनगर और शाम 7:55 बजे सहारनपुर स्टेशन पर आएगी. सहारनपुर से रात आठ बजे रवाना होकर यह ट्रेन रुड़की व हरिद्वार होते देहरादून रेलवे स्टेशन पर रात 10:35 बजे पहुंचेगी.
.
Tags: Latest hindi news, Saharanpur news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 09:33 IST








