Train Alert: अब बरौनी से सोनपुर जाना हुआ आसान, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हुआ शुरू, जाने शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज कुमार/बेगूसराय. पूर्व मध्य रेलवे ने हाजीपुर रेल मंडल के सोनपुर स्टेशन पर काठगोदाम एक्सप्रेस और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा की है. ऐसे में बेगूसराय जिले के लोगों को सोनपुर मेला देखने सहित अन्य कार्यों के लिए जानें में सहायता मिलेगी. बता दें कि इससे पहले बेगूसराय जिले के यात्री अगर सोनपुर जाना चाहते थे, तो उनको बस या फिर मोकामा जंक्शन, हथदह जंक्शन या फिर समस्तीपुर जंक्शन जाना पड़ता था.

गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि काठगोदाम एक्सप्रेस और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का सोनपुर स्टेशन पर वाणिज्यिक ठहराव की घोषणा की गई है. गाड़ी संख्या 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 26 मई से जबकि गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का सोनपुर स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है.

बरौनी से सोनपुर जाना आसान

रेल प्रशासन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस अब 25 मई से 11:20 बजे सोनपुर पहुंचकर 11:25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 18:35 बजे सोनपुर पहुंचकर से 18:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह प्रकार गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 03:30 बजे सोनपुर पहुंचकर 03:35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 23:40 बजे सोनपुर पहुंचकर 23:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

इन ट्रेनों के रूट चेंज

पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 26 मई को खुलने वाली ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. वहीं भागलपुर से 29 मई को खुलने वाली ट्रेन संख्या 09452 बी भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर होकर जाएगी. रेल प्रशासन के मुताबिक, बरौनी से 30 मई को खुलने वाली ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस-अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. इसके अलावा 28 मई को कामाख्या से खुलने वाली ट्रेन संख्या 15655 कामाख्या-एसवीडी कटरा एक्सप्रेस रक्सौल और हरिनगर के मध्य 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. हालांकि इससे यात्रियों को परेशानी भी हो सकती है. लेकिन यह निर्णय आगे चलकर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए कारगर साबित होंगे.

Tags: Begusarai news, Train news, Travel 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें