UPSC 2023 Results: अंबाला की बेटी आकृति सेठी का कमाल, UPSC परीक्षा में झटका 249वां रैंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबाला. कहते है कि अगर इंसान कोशिश करे तो मुश्किल से मुश्किल काम को हल किया जा सकता है.  ऐसा ही कारनामा हरियाणा के अंबाला की बेटी आकृति ने किया. UPSC परीक्षा में 249 रैंक हासिल किया. आकृति को ये उपलब्धि हासिल करने में 5 साल का वक्त  लग गया.  उन्होंने इसका श्रेय अपनी कड़ी मेहनत व परिवार को दिया.

अंबाला की  बेटी ने UPSC परीक्षा में 249 वां रैंक लेकर अंबाला और अपने माता पिता का नाम रोशन किया.  कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने ये मुकाम हासिल किया और पिछले 5 साल से आकृति कोशिश कर रही थी. अब जाकर सफलता हासिल मिली. आकृति की सफलता के लिए डोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया गया.

आकृति ने कहा कि वह पिछले पांच साल से कोशिश कर रही थी. अब उन्हें सफलता हासिल हुई है और अब वो काफी खुश है. इतना ही नहीं उनके परिवार वाले भी उनकी इस कामयाबी पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया की उनका यह सफर तय करने मे काफी चुनौतियों भरा रहा है. जिस भी डिस्ट्रिक में भी पोस्टिंग आएगी और जो भी चैलेंज रहेंगे, उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने की कोशिश करूंगी. उन्होंने दूसरे लोगों के लिए भी संदेश दिया कि जो भी कर रहे हैं, उसको अच्छे से और पूरी लगन के साथ करें.

आपके शहर से (अंबाला)

बेटी की इस उपलब्धि से परिवार वाले काफी खुश दिखाई दे रहे है. बेटी पर गर्व है. मां कामना सेठी का कहना है कि बेटी ने हमारा मान बढ़ाया है. उनकी दो बेटियां और बेटा है और उन्हें दोनो बेटियों पर गर्व है. हालंकि, उनका कहना है कि लोग बेटा बेटा करते है लेकिन मेरा मानना है की बेटियां बेटों से कम नहीं है और बेटियां मां बाप को शान है.

Tags: Ambala news today, Upsc exam result, Upsc result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें