कुल्लू. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से गुरुवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया. रिजल्ट में कुल्लू जिले की बेटी मानवी (10th Class Topper Manvi) ने प्रदेशभर में टॉप किया. मानवी ने 700 में से 694 अंक हासिल किए. मानवी की इस कामयाबी के लिए पूरे हिमाचल से बधाइयां मिल रही हैं. मानवी कुल्लू (Kullu) के ही बजौरा में एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं.
रिजल्ट के दौरान मानवी अपने स्कूल पहुंची थी. इस दौरान मानवी ने कहा कि वह आगे चलकर पीडिट्रिशियन (डॉक्टर) बनकर देश की सेवा करना चाहती है. मानवी की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है. बता दें कि इसी निजी स्कूल की प्रियांशी ने 785 अंक हासिल कर 10वां स्थान हासिल किया.
टॉपर मानवी ने कहा कि प्रदेशभर में 10वीं में पहला स्थान हासिल कर अच्छा लग रहा है और परिजनों और टीचरों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है. मानवी छात्रों को सुझाव देते हुए कहा कि पढ़ाई को लेकर कभी स्ट्रेस न लें और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेते रहे हैं. मानवी के पिता कुल्लू में ऑटो चलाते हैं और मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं. मानवी ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया. मानवी ने बताया कि 3-4 घंटे पढ़ाई करती थी. हालांकि, उन्होंने टॉप या मेरिट लिस्ट में आने के बारे में सोचा नहीं था.
आपके शहर से (कुल्लू)

HP Board 10th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 99.14% अंक के साथ मानवी ने किया टॉप

सरकारी कर्मियों को ट्रांसफर के बाद ‘सेटिंग’ के लिए नहीं मिलेगा वक्त, हिमाचल सरकार ने बदले नियम

40 लोगों की जिंदगी बचा गया HRTC चालक सोनू, साथियों ने दिया कंधा, बस में घर भेजा शव

जल गए अरमान! कुल्लू से खरीदी सेकेंड हैंड कार, घर पहुंचने से पहले ही लगी आग, कूदकर बचाई जान

Aastha : इस मंदिर में आज भी मौजूद है हनुमान जी के पद चिन्ह, यक्ष ऋषि से पूछा था संजीवनी बूटी का परिचय

हिमाचल में मौसमः शिमला-मंडी में ओलावृष्टि, कांगड़ा में मकान की छत उड़ी, पहाड़ों में मॉनसून जैसी बारिश

UPSC Result 2022: किसी ने झेली आर्थिक तंगी, किसी ने छोटे शहर में तैयारी, कोई हिंदी मीडियम से पढ़ा, किसी ने पहली बार में क्रैक किया एग्जाम

UPSC Result 2022: आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने भी पास की यूपीएससी की परीक्षा!, देखें रैंक

VIDEO: भाजपा MLA ने पत्रकार बनकर पूछा पूर्व सीएम से सवाल, जयराम बोले-तमाम प्रोजेक्ट मोदी की देन

HP Board 10th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 89.7% बच्चे पास
मां बोली, उतना पढ़ाई नहीं करती थी
मानवी की मां निर्मला ने बताया कि उनकी बेटी रुटीन पढ़ाई करती थी और रात को 10 बजे के बाद उसने कभी पढ़ाई नहीं की, लेकिन वह रोजाना होमवर्क करती थी और कभी होमवर्क मिस नहीं किया. मां ने कहा कि मानवी आगे चलकर जो बनना चाहती है, वह बने. हम भी यही चाहते हैं.
मानवी की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है.
क्या कहते हैं स्कूल के प्रिंसिपल
निजी स्कूल के प्रिसिपल पूरन चंद ठाकुर ने 10 वीं कक्षा के रिजल्ट में मानवी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. टीचर्स की तरफ से मानवी की पढ़ाई के लिए पूरा सहयोग दिया है. हम पिछले 20 साल से इस मुकाम को हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे थे. इससे पहले भी टॉप-10 में स्कूल के कई छात्र आए हैं.
.
Tags: Class 10th Results, Himachal pradesh, HPBOSE, Kullu Manali News
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 07:02 IST









