Mahakumbh 2025: महाकुंभ की सुरक्षा होगी हाईटेक, पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा प्रयोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित सिंह

प्रयागराज. महाकुंभ 2025 के लिए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस कैमरों की मदद से भीड़ पर नियंत्रण का कार्य किया जाएगा. खास बात यह है कि सबसे पहले इसका डेमो माघ मेला 2024 में कर लिया जाएगा, ताकि महाकुंभ 2025 में किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो. इसके लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की बड़ी भूमिका होगी.

इसी क्रम में ही शहर की निगरानी, स्वच्छता और प्रदूषण की रोकथाम को लेकर भी ट्रिपल आईटी के साथ कार्य योजना है. इसे लेकर दोनों संस्थानों के बीच में समझौता हुआ है. ट्रिपल आईटी की ओर से निदेशक प्रोफेसर मुकुल शरद और एसोसिएट प्रोफेसर मनीष कुमार तथा प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से नगर आई चंद्र मोहन गर्ग ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

निगरानी और प्रबंधन दोनों होगा आसान
महाकुंभ की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जाएगा. किसी रूट पर ज्यादा भीड़ होने पर कैमरा स्वयं इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सूचना भेज देगा. यही नहीं कैमरा विकल्प वाला रास्ता भी बतायेगा. ऐसे निगरानी और प्रबंधन दोनों आसान हो जाएगा. समझौते के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट जल का उपयोग, ऊर्जा कार्बन उत्सर्जन में कमी, गतिशीलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का विकास किया जाएगा. शहर के विकास और निगरानी के लिए आवश्यक तकनीक सपोर्ट ट्रिपल आईटी उपलब्ध कराएगा.

साथ ही अन्य तरीके से तकनीकी मदद देंगे. विभिन्न विभागों एवं स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में भी शोध रिपोर्टों की मदद ली जाएगी. पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो आईसीसीसी से जुड़े हैं. ऐसे में आईसीसीसी में शहर की सुरक्षा, यातायात आदि से संबंधित आंकड़ें आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे. इसके अलावा कुंभ के पुराने आंकड़ें भी आईसीसीसी में उपलब्ध हैं. वहीं 2025 का महाकुंभ भी सामने है. ऐसे में इस समझौते को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Tags: Allahabad news, Mahakumbh, Prayagraj News, Prayagraj Police, UP news, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें