POCSO एक्ट का हो रहा दुरुपयोग, बदलाव के लिए करेंगे सरकार को मजबूर: बृजभूषण सिंह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: महिला पहलवानों की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से पॉक्सो एक्ट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. पॉक्सो कानून के तहत एक मामले का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को यूपी के बहराइच में कहा कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है और वह संतों के नेतृत्व में इस कानून को बदलने के लिए सरकार को ‘मजबूर’ करेंगे.

दरअसल, डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवानों की अपील पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सिंह पर एक मामला पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था.

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है, जिसमें उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है. इसी रैली की तैयारी को लेकर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया. बता दें कि इससे पहले उन्होंने महिला पहलान विनेश फोगाट की तुलना मंथरा से की थी. सांसद ने त्रेतायुग का जिक्र करते हुए कहा था कि राम के वनवास में मंथरा और कैकेयी का रोल था. विनेश फोगाट इस बार मंथरा बन कर आई हैं.

सभा में भाजपा सांसद ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया कि इसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है. उनका कहना था कि इस कानून का बच्चों, बुजुर्गों एवं संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है तथा अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं. उन्होंने कहा,‘संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून (पॉक्सो) बदलने के लिए मजबूर कर देंगे. मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है.’

Tags: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Posco act

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें