स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप चुरा रहा था लोगों को डेटा, Google ने प्ले स्टोर से हटाया, आपके फोन में हो तो तुरंत करें डिलीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गूगल ने iRecorder ऐप को हटाया
50 हजार से भी ज्यादा बार किया जा चुका है डाउनलोड
2021 को पहली बार ऐप को किया गया था अपलोड

नई दिल्ली. Google Play Store से आए दिन मैलवेयर या ट्रोजन इन्फेक्टेड ऐप को बाहर किया जाता है. अब कि बार एक ऐसे ऐप को हटाया गया है. जो पहले करीब 1 साल तक तो प्ले स्टोर एक सेफ ऐप की तरह था. लेकिन, बाद में लोगों की रिकॉर्डिंग करने लगा. इतना ही नहीं इसे 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड भी किया गया था.

दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं iRecorder – Screen Recorder नाम के एक ऐप की. साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET की हालिया स्टडी के मुताबिक ये ऐप अब लोगों को मैलवेयर बांट रहा है. गूगल ने वैसे इस ऐप को डिलीट कर दिया है. लेकिन, अगर आपके फोन में ये मौजूद हो तो इसे तुरंत डिलीट कर दें.

अपडेट होने के बाद करने लगा गलत काम
इस ऐप का APK पैकेज नेम com.tsoft.app.iscreenrecorder है. इसे 50,000 से भी ज्यादा बार गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा चुका है. इस ऐप को प्ले स्टोर में सितंबर 2021 में सबमिट किया गया था. तब इस ऐप में कोई खतरनाक फीचर्स नहीं थे. हालांकि, iRecorder – Screen Recorder वर्जन 1.3.8 को अगस्त 2022 में पेश किए जाने के बाद ऐप ने एंड्रॉयड फोन्स को मैलवेयर के साथ इन्फेक्ट करना शुरू किया.

नया वर्जन पेश होने के बाद ही इस ऐप ने डेटा चुराना शुरू किया. इस ऐप में AhMyth ट्रोजन होने की जानकारी होने के बाद इसे गूगल ने हटा दिया. ये ऐप खासतौर पर माइक्रोफ़ोन रिकॉर्डिंग निकालता है और स्पेसिफिक एक्सटेंशन वाली फाइलें चुराता है. साथ ही ये हर 15 मिनट में 1 मिनट का ऑडियो रिकॉर्ड करता है और एक एन्क्रिप्टेड लिंक के जरिए रिकॉर्डिंग को डेवलपर के सर्वर में फॉर्वर्ड करता है. इस मैलवेयर के जरिए अटैकर फोन को पूरी तरह दूर बैठे कंट्रोल भी कर सकता है. ऐसे में ये एक बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: किस देश में चलता है सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट? 10वें नंबर पर कुवैत, तीसरे पर क़तर, पहले पर कौन? जानिए

ESET के एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने कहा कि ये काफी हैरान करने वाला है कि पहले किसी डेवलपर ने एक सेफ ऐप अपलोड किया है और करीब एक साल बाद इसे खतरनाक कोड के साथ अपडेट किया.

iRecorder के डेवलपर का नाम Coffeeholic Dev है. बीते सालों में इसने कई और ऐप्स भी रिलीज किए हैं. जैसे- iBlock, iCleaner, iEmail, iLock, iVideoDownload, iVPN, File speaker और QR Saver. लेकिन इनमें से कोई भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं है.

Tags: Apps, Cyber Crime, Google, Tech news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें