सोनीपतः 48 जोन में लगी शराब के ठेकों की बोली, 321 करोड़ रुपये की आय, 33 फीसदी अधिक राजस्व मिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनीपत. हरियाणा सरकार ने सोनीपत आबकारी विभाग को अबकी बार 74 शराब के जोनों के लिए 370 करोड़ रुपए रेवेन्यू करने का टारगेट दिया था और आज सोनीपत आबकारी विभाग के दफ्तर में 74 शराब के जोनों के लिए बोली हुई, जिसमें शराब ठेकेदारों ने 48 जोन खरीदने के लिए अपनी रुचि दिखाई और विभाग को 321 करोड का रिवेन्यू दिया. यह आबकारी विभाग की उम्मीद से 33 प्रतिशत अधिक रहा है. 26 जोन खरीदने के लिए किसी भी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई, उन्हें भी विभाग ज्यादा रिवेन्यू में बेचने की कोशिश करेगा, ताकि सरकार को आबकारी विभाग 400 करोड़ से ज्यादा का लाभ दे सकें.

सोनीपत आबकारी विभाग में मोदी के दौरान हरियाणा एसटीएफ और सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीमें मौजूद रही, ताकि कोई भी शरारती तत्वों इस बोली खलल ना डाल सके. जिन शराब के जोनों की बोली नहीं हुई, उनकी बोली ना होने के कारणों पर पुलिस के साथ साथ आबकारी विभाग के अधिकारी भी चिंतन कर रहे हैं और अगले सप्ताह इन जोनों की बोली के लिए ठेकेदारों को निमंत्रण दिया जाएगा.

सोनीपत आबकारी विभाग के उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत के 74 जोनों में से 48 जोनों के लिए बोली हुई. जबकि 26 पर कोई भी बोली लगाने का इच्छुक नहीं था. हमने 48 जोन लगभग 321 करोड़ रुपये में बेचे हैं, जो कि पिछले साल से 33 प्रतिशत ज्यादा है, जिन जोन की बोली नहीं हुई है, उनके लिए अगले सप्ताह फिर से बोली प्रक्रिया शुरू की जाएगी और हमें उम्मीद है कि अबकी बार हम 400 करोड़ रुपये से ज्यादा में शराब के जोन बचेंगे. सरकार ने हमें सोनीपत में आबकारी विभाग की नीति के तहत शराब के ठेके बेचने का टारगेट दिया था, जिसको हम लगभग पूरा कर चुके हैं और अभी भी हमारे पास 26 ऐसे जोन बचे हैं जिनके लिए आगामी सप्ताह में बोली प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

आपके शहर से (सोनीपत)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें