बेटा था क्रिकेट का कीड़ा..पिता ने डर से ले लिया था ट्रांसफर, एक फैसले से मां भी थी दुखी, अब छूआ सफलता का ‘आकाश’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह के बाद मिला एक और यॉर्कर किंग
पिता के निधन के बाद छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर कैसे हुई वापसी?

नई दिल्ली. IPL 2023 में इस वक्त अगर कोई एक नाम चर्चा में है तो वो हैं मुंबई इंडियंस के पेसर आकाश मधवाल. उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि उनके नाम का हर ओर शोर है. आकाश नेलखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर में कमाल की गेंदबाजी की. आकाश ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए. वो प्लेऑफ में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. हालांकि, एक दौर ऐसा भी था, जब आकाश के क्रिकेट प्रेम के चलते पिता घनानंद मधवाल ने रुड़की से अपना ट्रांसफर नैनीताल करा लिया था. क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं क्रिकेट का कीड़ा आकाश का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट न खराब कर दे. पर वक्त का पहिया घूमा और आज इसी क्रिकेट के कीड़े ने आईपीएल में सफलता के आकाश को छूआ है.

29 साल के आकाश मधवाल ने आईपीएल के प्लेऑफ के इतिहास में सबसे शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने 3.3 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके. उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराया और अब टीम फाइनल की दहलीज पर खड़ी है.

आकाश क्रिकेट का कीड़ा था: भाई
आकाश के बड़े भाई आशीष ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, “हम दोनों को क्रिकेट पसंद करते थे, लेकिन आकाश की दीवानगी अलग स्तर की थी. मैं सिर्फ मजे के लिए खेलता था. लेकिन, वो जुनूनी था. हमारे पिता जी क्रिकेट से इतने परेशान थे कि उन्होंने रुड़की से नैनीताल ट्रांसफर ले लिया. ताकि हम दोनों भाई पढ़ाई में फोकस कर पाए. मैं ग्यारहवीं था और आकाश 10वीं में.

24 साल की उम्र में लेदर बॉल पकड़ी थी
आकाश के पिता मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में ऑफिसर थे. हालांकि, कम उम्र में ही आकाश के सिर से पिता का साया उठ गया. इसके बाद उनका पूरा ध्यान पढ़ाई की तरफ हो गया. इस दौरान इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वो रुड़की में ही जॉब भी करने लगे थे. जब उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता मिल गई, तब देहरादून में ट्रायल्स के दौरान वसीम जाफर को आकाश ने काफी प्रभावित किया. जल्द ही उन्हें सीनियर टीम में मौका मिला और एक साल बाद आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बतौर नेट बोलर उन्हें अपने साथ जोड़ा. 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बतौर सूर्यकुमार यादव का रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया था. पर खेलने का मौका नहीं मिला था. पर इस साल उनका डेब्यू हुआ और मुंबई इंडियंस के लिए पिछले 3 मैच में आकाश ने कमाल की गेंदबाजी की और रातों-रात स्टाऱ बन गए.

गुजरात या मुंबई, किसे मिलेगी फाइनल में जगह? क्वालीफायर 2 में कैसा है रोहित एंड कंपनी का रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े

आकाश के करियर में बड़े भाई का अहम रोल
बेटे के आईपीएल में चमकदार प्रदर्शन को देख मां की आंखों में भी आंसू थे. बड़े भाई ने बताया, “क्रिकेट के लिए आकाश ने नौकरी छोड़ दी थी. तब मां उनके इस फैसले से दुखी थी. मैं कपड़े की दुकान चलाता था, उसकी कमाई परिवार के लिए जरूरी थी. लेकिन, मन ही मन में जानता था कि वो क्रिकेट खेलना चाहता है. एक दिन हम छत पर बैठे थे. मैंने उससे कहा कि तुम बस क्रिकेट खेलो, मैं बाकी चीजों को ध्यान रखूंगा. तुम्हारी डाइट, जूते, क्रिकेट किट. बस वादा करो कि अपने सपने को नहीं छोड़ोगे. उसने ऐसा ही किया और आज नतीजा सबके सामने है.”

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें