इंदौर. मध्यप्रदेश में पोलियो की बीमारी से बच्चों को बचाए रखने के लिए सरकार अलर्ट मोड पर है. चिंहित 16 जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इंदौर जिले में भी 28 मई को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. कलेक्टर इलैयाराजा टी के आदेश के तहत इंदौर में 3500 केंद्रों पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की निशुल्क दवा पिलाई जाएगी.
भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसको देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. मध्यप्रदेश में एक बार फिर में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में इंदौर में 28 मई को 3500 केंद्रों पर 5 साल तक के बच्चों को निशुल्क पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा अभियान में सभी विभागों को जोड़ा जाएगा. स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और नगर निगम के साथ ही तमाम प्रशासनिक विभाग शामिल रहेंगे.
पल्स पोलियो अभियान के लिए 3500 से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनेंगे
कलेक्टर के मुताबिक लोगों की जागरुकता की वजह से देश पोलियो मुक्त हुआ है. ऐसे में लगातार सजग रहने की जरूरत है. इंदौर जिले में 5 लाख 20 हजार 372 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जिले में 3531 टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे. इन केंद्रों पर 8000 से ज्यादा कर्मचारी तैनात रहेंगे. अभियान के तहत 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे. शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो, ऐसे बच्चे जो 28 मई को टीकाकरण केंद्र पर पोलियो निरोधक दवा पीने से वंचित रहेंगे. उन्हें 29 और 30 मई को घर-घर जाकर पोलियो निरोधक दवाई पिलाई जाएगी.
आपके शहर से (इंदौर)

MP Boars Exam Result : 10वीं और 12वीं के नतीजों पर क्या बोले Inder Singh Parmar | MP News | Top News

Seoni Crime News: जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर सरपंच ने महिला का किया रेप

MP Board 10 Topper: 10वीं की परीक्षा में इंदौर के मृदुल पॉल ने किया टॉप, दूसरे-तीसरे नंबर पर बेटियां

MP Board 12th Topper LIST: साइंस में नारायण और आर्ट्स में मौली ने किया टॉप, जानिए कौन है सेकंड टॉपर

Chandrayaan 3 : महाकाल के दरबार में इसरो चीफ डॉ श्रीधर सोमनाथ, मिशन की सफलता के लिए पूजा, बोले-सबका आशीर्वाद चाहिए

MP Board Exam Result : जानें नतीजों के बाद क्या बोले Topper ? | MP news | Hindi News | Top News

HPBOSE 10th Result 2023 LIVE: कुछ ही देर में जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, आसानी से यहां करें चेक

Kehta Hai Voter : खुरई में कितने वादे पूरे, कितने रहे अधूरे ?, खुरई की जनता को नेताजी से क्या है आस?

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं में 63%, 12वीं में 58% पास, लड़कियों ने मारी बाजी

MP Board 10th, 12th Result 2023: ‘पापा ने कहा था…’, एमपी बोर्ड के टॉपर्स की कहानी, उन्हीं की जुबानी
5 साल तक के बच्चों को निशुल्क खुराक
भारत में साल 2011 के बाद से एक भी पोलियो का फेस नहीं मिला 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अभी भी पोलियो के नए केस पाए जा रहे हैं. इसलिए भारत में सुरक्षात्मक कदम के तौर पर पल्स पोलियो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश में 16 जिलों का चयन किया गया है. कलेक्टर इलैयाराजा टी ने सभी लोगों से 0-5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का अनुरोध किया है.
.
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 14:37 IST








