रवि किशन की बेटी Riva kishan बनीं ‘बेवफा,’ बॉयफ्रेंड को धोखा देकर बनाया दूसरे से रिलेशन! देखें VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भोजपुरी सिनेमा के जाने- माने स्टार और सिंगर रवि किशन एक्टिंग के साथ- साथ राजनीति में भी शुमार हैं. वे गोरखपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और अपनी बेबाकी की वजह से चर्चा में रहते हैं. वहीं, उनकी बेटी रीवा फिल्म और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनका हर लुक बिंदास है. इन दिनों वे अपने एक गाने का जोर- शोर से प्रमोशन कर रही हैं जो आज ही रिलीज हुआ है. दरअसल, रीवा किशन का हाल ही में सेड सॉन्ग बेवफा रिलीज हुआ है जिसमें वे अभिनेता गौतम सिंह विज के साथ देखी जा रही हैं.

बेवफा गाने को बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है जो उनका मोस्ट लेटेस्ट ट्रैक है. गाने के वीडियो में रीवा एक धोखेबाज गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं जो बॉयफ्रेंड को चीट करती हैं और किसी दूसरे के साथ भी रिश्ते में रहती हैं. रीवा ने हाल ही में इस गाने की झलक फैंस के साथ शेयर की है जिसमें एक हीरो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए एक्साइटेड होकर उसके घर आता है लेकिन विंडो से झांकता तो वहां अपनी जगह किसी दूसरे को पाता. प्रेमिका को किसी दूसरे के साथ देखकर वो अंदर से पूरी तरह टूट जाता है, हालांकि, इस पर बाद में उसकी गर्लफ्रेंड को रिग्रेट भी फील होता है. रीवा किशन स्टारर वेबफा गाने टीसीज कंपनी की ओर से बनाया गया है जिसका हाल ही में आदिपुरुष का जय श्री राम गाना भी सुपर ट्रेंड कर रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें