12th. Board Results: टॉपर्स को मिलेगा 51 हजार रुपये का इनाम, इस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री ने किया ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़. मई में राज्‍यों के शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम आना जारी है. सीबीएसई बोर्ड सहित कई राज्‍य शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर चुके हैं. वहीं बुधवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा जारी किए गए बारहवीं के परीक्षा परिणाम के आने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम मान ने 12वीं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ऐलान किया कि राज्य सरकार जल्द इन होनहार विद्यार्थियों को 51 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव और संतोष की बात है कि लड़कियों ने एक बार फिर परीक्षा में प्रथाम स्थान हासिल करके लड़कों को पछाड़ दिया है. उन्होंने कहा कि यह भी खुशी वाली बात है कि इन परीक्षाओं के नतीजो में मानसा जिले ने राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया है. भगवंत मान ने परीक्षा पास करने वाले होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- एम्‍स में बना वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, 3 महीने की बच्‍ची की दोनों किडनी में थी रुकावट, डॉक्‍टरों ने एक साथ की लैप्रोस्‍कोपिक सर्जरी

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

सीएम मान का कहना है कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत का सबूत दिया है. इन विद्यार्थियों ने इम्तिहानों में कामयाब होने के लिए अथक मेहनत और लगन से अपना नाम चमकाया है. भगवंत मान ने कहा कि यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दिन है, जिसके लिए विद्यार्थी, उनके माता-पिता और अध्यापक बधाई के हकदार हैं.

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनेंगे और उनको उच्च शिक्षा हासिल करके शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों खास कर लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा के लिए बढ़िया माहौल देने के लिए वचनबद्ध है जिससे वे अपने जीवन में सफल हो सकें. भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि नकद इनाम विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में और बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करेंगे और उनको मुकाबले की परीक्षाओं में अपना स्थान बनाने के योग्य बनाऐंगे.

ये भी पढ़ें-दिल्‍ली में मानसिक तनाव की ये हैं 3 वजह, लोगों के मन में आ रहे सुसाइड के विचार, टेली-मानस हेल्‍पलाइन पर आई कॉल्‍स से खुलासा

Tags: 12th Board exam, 12th results, Bhagwant Mann, Punjab news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें