पार्किंग में सो रही थी बच्ची, सिर को कुचलती हुए आगे बढ़ गई कार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हैदराबाद. हैदराबाद में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में गर्मी की वजह से सो रही 3 साल की बच्ची की एक एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा शहर के हयातनगर इलाके में हुआ. बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. बच्ची के कार से कुचले जाने का भयानक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

हयातनगर की टीचर्स कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में बुधवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ. कार चला रहे हरि राम कृष्णा जमीन पर बच्ची को नहीं देख पाए और अपनी गाड़ी पार्क करते समय बच्ची के ऊपर चढ़ा दी. वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनकी पत्नी मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग में सब-इंस्पेक्टर के रूप में काम करती हैं.

मृतक बच्ची की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है. उसका परिवार हाल ही में कर्नाटक से आया था. पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां, जो अपार्टमेंट बिल्डिंग के पास एक निर्माण स्थल पर काम कर रही थी, दोपहर में उसे तेज गर्मी से बचाने के लिए पार्किंग एरिया में ले आई. फिर उसने बच्ची को जमीन पर सुला दिया.

घर लौटे राम कृष्ण ने कार पार्क करते समय बच्ची को नोटिस नहीं किया. कार का अगला पहिया बच्ची के सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, राजू और कविता अपने सात साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ आजीविका के लिए कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से हैदराबाद आ गए थे. दंपती मजदूर है. हयातनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

बच्ची की मां ने क्या कहा?
पीड़िता की मां कविता ने घटना की जानकारी देते हुए बुधवार को कहा, ‘वह सुबह करीब 8 बजे हयातनगर में लेक्चरर्स कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने के लिए पहुंची. फिर दोपहर करीब 2:30 बजे उसने अपने बच्चों, 6 साल के बेटे बसवा राजू और 3 साल की बेटी लक्ष्मी के साथ लंच किया. महिला ने बताया कि उनकी बेटी गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाई और इसीलिए पास के बालाजी आर्केड अपार्टमेंट के बेसमेंट में सोने के लिए चली गई. उसने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3 बजे, पार्किंग के दौरान एक एसयूवी उसकी बेटी लक्ष्मी के ऊपर चढ़ गई, जिससे 3 साल की बच्ची की मौके पर ही सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई.

(इनपुट एजेंसी से भी)

Tags: Hyderabad, Telangana

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें