नई दिल्ली (MP Board 10th, 12th Result 2023). लगभग एक महीने की देरी के साथ मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं. बोर्ड रिजल्ट 2023 के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो गए हैं (MP Board Toppers 2023). कई टॉपर्स व उनके परिजनों ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की है.
MP Board 12th Topper 2023: सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं दीक्षिता
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में टॉप 10 में जगह बनाने वाली दीक्षिता जैन रतलाम की रहने वाली हैं (MP Board Topper Dikshita Jain). उनके परिजनों ने कभी भी उन पर पढ़ाई का कोई प्रेशर नहीं डाला. उनके पापा ने पहले ही कह दिया था कि जो भी रिजल्ट आएगा, वही ठीक रहेगा. उसके लिए स्ट्रेस लेने की कोई जरूरत नहीं है. दीक्षिता यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करेंगी. वह सिविल सर्विस जॉइन करना चाहती हैं. उन्होंने रतलाम के एक्सीलेंस स्कूल से 12वीं बोर्ड परीक्षा दी है.
MP Board 10th Topper 2023: इंदौर के रहने वाले हैं 10वीं स्टेट टॉपर मृदुल पाल
मृदुल पाल एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर हैं. उन्होंने नर्सरी से लेकर 10वीं तक इंदौर के नंदननगर स्कूल से पढ़ाई की है. उनके बड़े भाई भी यहीं के छात्र रहे हैं. मृदुल ने बिना ट्यूशन के टॉप किया है. इनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. फिलहाल मृदुल अपनी नानी के घर लखनऊ में हैं. मृदुल की मां ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रहा है. उसके ज्यादा दोस्त भी नहीं हैं. मृदुल की मां सिलाई करती हैं और पिता स्विमिंग पूल के इंचार्ज हैं. मृदुल ने बड़े भाई की मदद से पढ़ाई की है.
मृदुल पाल के क्लास के 50 फीसदी से ज्यादा बच्चों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं. उनकी मां ने कहा कि बेटे ने अपनी मेहनत के बलबूते टॉप किया है.
आपके शहर से (भोपाल)

MP Board Exam Result : जानें नतीजों के बाद क्या बोले Topper ? | MP news | Hindi News | Top News

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए इसरो चीफ डॉ श्रीधर सोमनाथ ने महाकाल से की प्रार्थना, बोले-सबका आशीर्वाद चाहिए

MP Board Result 2023: 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, देखें दोनों क्लास का रिजल्ट

Maharashtra HSC 12th Result 2023 DECLARED LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का Result Link एक्टिव, आसानी से यहां करें चेक

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं में 63%, 12वीं में 58% पास, लड़कियों ने मारी बाजी

MP Board 10 Topper: 10वीं की परीक्षा में इंदौर के मृदुल पॉल ने किया टॉप, दूसरे-तीसरे नंबर पर बेटियां

MP Politics : विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत! बीजेपी-कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर लगा रहे व्यक्तिगत आरोप

MP Board 12 Topper: साइंस में नारायण और आर्ट्स में मौली ने किया टॉप, जानिए कौन है सेकंड टॉपर

MP Board 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 58 फीसदी पास

MP Boars Exam Result : 10वीं और 12वीं के नतीजों पर क्या बोले Inder Singh Parmar | MP News | Top News

Morena : रेत माफिया पर छापामार कार्रवाई, Police को देख भाग खड़े हुए Mafia | Latest News | Top News
ये भी पढ़ें:
एमपी बोर्ड 10वीं में मृदुल पाल, तो 12वीं में प्रिंसी ने किया टॉप, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स
एमपी बोर्ड 10वीं में 63%, 12वीं में 58% पास, लड़कियों ने मारी बाजी
.
Tags: Mp board 10th result, Mp board results, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 14:23 IST








