क्या रात में दूध रोटी खाने से सेहत को मिलते हैं बेमिसाल फायदे? बीमारियां भी होती है दूर? जानिए सच्चाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दूध अपने आप में कंपलीट फूड है. यानी इसमें हर वो पौष्टिक तत्व है जो शरीर को जरूरत होती है.
जब दूध में रोटी मिलाकर खाएंगे तो इसमें फैट और कार्बोहाइड्रैट दोनों की मात्रा बढ़ जाएगी.

Raat ko Dudh Roti Khane ke Fayde: उत्तर भारत में ज्यादातर लोग रात में रोटी सब्जी खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग रात में दूध पी लेते हैं. हालांकि बच्चों को दूध-रोटी एक साथ खिलाई जाती है लेकिन बच्चे भी नाक-भौं सिंकोड़ने लगते हैं. वैसे दूध अपने आप में कंपलीट फूड है. यानी इसमें हर वो पौष्टिक तत्व है जो शरीर को जरूरत होती है. पर रोटी स्वास्थ्य के लिए आइडियल फूड नहीं है. पर क्या इसके बावजूद रात में रोटी-दूध एक साथ खाने से शरीर को फायदा होता है. लेकिन कई वेबसाइटों पर दावा किया जाता है कि रात में रोटी-दूध खाने से हेल्थ को कई फायदे हैं. प्रतिष्ठित और जिम्मेदार न्यूज समूह होने के कारण हमारा काम है कि आप तक सही जानकारी पहुंचाऊं. इसलिए हमने इस सवाल पर अपोलो अस्पताल बेंगलुरु की चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायबेट्स विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका रोहतगी से बात की तो उन्होंने इस दावे को विज्ञान से हटकर बताया.

क्या सच में फायदा होता है?

अपोलो अस्पताल बेंगलुरु की चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि दूध निश्चित रूप से अपने आप में कंपलीट फूड है. यानी इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, इसके बाद कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फैट, विटामिंस, मिनिरल्स और कई सारे एमिनो एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं. इसलिए डॉक्टर रात में दूध पीकर सोने की सलाह देते हैं. लेकिन रोटी को दूध में मिलाकर रात में खाने से कोई अतिरिक्त फायदा हो, इसे लेकर मेडिकल साइंस में कुछ नहीं कहा गया है. अगर कोई रोटी-दूध मिलाकर रात में खाता है तो इसके वही फायदे होंगे जो अलग-अलग खाने से होते हैं. लेकिन रात में अगर कोई दूध पीकर सोता है तो उसके फायदे कहीं ज्यादा है. डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि दूध में कैसीन नाम का कंपाउड होता है जो एक प्रकार का प्रोटीन है. इसमें कई तरह के एमिनो एसिड होते हैं. यह प्रोटीन की तुलना में बहुत देर से डाइजेस्ट होता है. कैसीन में ट्रिप्टोफेन नाम का एमिनो एसिड होता है जो नींद वाले हार्मोन मेलाटोनिन के रिलीज को बढ़ाता है. यही कारण है कि रात में दूध पीने से नींद अच्छी आती है.

रोटी से कितना फायदा

डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि ऐसी कोई रिसर्च नहीं है जिसमें यह दावा किया गया हो कि रात को दूध में रोटी मिलाकर खाने से कोई अतिरिक्त फायदा होता है. जहां तक सिर्फ रोटी की बात है तो गेंहू के आटे से बनी रोटियां डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत अच्छी नहीं है. वहीं जब दूध में रोटी मिलाकर खाएंगे तो इसमें फैट और कार्बोहाइड्रैट दोनों की मात्रा बढ़ जाएगी. इससे वजन बढ़ने का खतरा रहेगा. इसलिए यदि आप दूध को रात में सोने समय पीते हैं तो इसका फायदा बेहतर मिलेगा. गेंहू की रोटियों की जगह मोटे अनाज की रोटियां जैसे ज्वार, बाजरा, चना आदि के आटे से बनी रोटियां ज्यादा फायदेमंद है.

इसे भी पढ़ें-डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है यह सफेद जड़ी-बूटी, इंसुलिन को बढ़ा ब्लड शुगर को लेती है सोख, LDL का भी काम तमाम

इसे भी पढ़ें-वेट लॉस इंजेक्शन से कैंसर का होगा इलाज? मिले आश्चर्यजनक परिणाम, मोटापे पर सीधा वार

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें