
जांजगीर चांपा/लखेश्वर यादव. कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने जांजगीर के पामगढ़, शिवरीनारायण, बिर्रा क्षेत्र की सघन जांच की. पामगढ़ में रेत से भरे 02 हाईवा, 02 ट्रैक्टर को जब्त कर पामगढ़ थाने में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है. वहीं, शिवरीनारायण में खनिज रेत से भरे 01 हाईवा, खनिज मिट्टी ईंट से भरे 3 ट्रैक्टर और खनिज मिट्टी ईंट से भरे 1 माजदा को जब्त किया गया. इन सभी को थाना शिवरीनारायण में खड़ा किया गया है.
बिर्रा थाना क्षेत्र में 02 बोल्डर से भरे ट्रैक्टर को सिलादेही से जब्त किया गया. 20 मई को भी कमरीद क्षेत्र से 02 हाईवा, 01 ट्रैक्टर रेत, 01 ट्रैक्टर गिट्टी के वाहन जब्त किए गए थे. नवागढ़ थाना अंतर्गत पेंड्री से 04 रेत के ट्रैक्टर वाहन जब्त कर थाना नवागढ़ में खड़े किए गए. इस प्रकार कुल 19 वाहनों पर अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर, पीडी जाड़े, एमआर वर्मा , संजीव थवईत, सावंत सूर्यवंशी उपस्थित रहे.
खनिज की कार्रवाई अभी भी जारी
खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता टीम की ओर से पामगढ़, शिवरीनारायण, बिर्रा में सघन जांच की गई. जिसमे रेत, गिट्टी, मिट्टी ईट के अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 05 हाईवा, 13 ट्रैक्टर और 01 माजदा को जब्त किया गया. इस प्रकार कुल 19 वाहनों पर अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है. इस सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाने में खड़ा किया गया. सभी वाहनों के विरुद्ध, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं, खान एवं खनिज 1957 के तहत कार्यवाही की जाएगी. यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.
.
Tags: Chhattisgarh news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 13:54 IST








