Ghajini के लिए असिन नहीं थी पहली पसंद, हिंदी के बाद हॉलीवुड में काम कर रही इस एक्ट्रेस को मिला था रोल, लेकिन आमिर…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आमिर खान (Aamir Khan) की सबसे पसंदीदा फिल्म गजनी (Ghajini) में से एक, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के हर वर्ग ने बेहद पसंद किया गया था. फिल्म को इसकी अद्भुत कहानी कहने, खूबसूरत लव स्टोरी, बदले की भावना और इसके म्यूडिक के लिए पसंद किया गया था और आज तक जब हम इस फिल्म को देखते हैं तो हम इसे फिर से देखना पसंद करते हैं. इसमें न सिर्फ आमिर बल्कि असिन ने भी अपना बेहतरीन परफोर्मेंस दिया है जो अब ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असिन से पहले ये फिल्म देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुई थी, तो फिर क्या वजह रही होगी कि वे इस फिल्म को नहीं कर सकीं. जानिए…

01

हम अभिनेत्री असिन को कैसे भूल सकते हैं जिन्होंने गजनी फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और कल्पना बनकर उन्होंने प्रशंसकों से खूब प्यार बटोरा. हालांकि, वे इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थीं. जी हां आपने सही सुना!

02

दरअसल, गजनी के निर्माता प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन आमिर खान को ओरिजनल फिल्म में असिन का अभिनय बेहद पसंद आया और वे चाहते थे कि वही एक्ट्रेस इसके हिंदी रीमेक का भी हिस्सा बने.

03

वैसे प्रियंका चोपड़ा भी एक शानदार एक्ट्रेस हैं लेकिन आमिर खान को लगता था कि असिन ही तमिल की तरह इसके हिंदी वर्जन के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकती हैं. लिहाजा असिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट की उम्मीदों पर खरी उतरीं और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

04

वैसे हम जब हम फिल्म देखते हैं तो निश्चित रूप से कह सकते हैं कि फिल्म में कल्पना के किरदार के लिए असिन से बेहतर कोई और नहीं हो सकता है.

05

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब निर्देशक ने आमिर खान को लीड रोल के लिए गजनी ऑफर की थी तब उन्होंने सलमान खान का नाम भी अप्रोच किया था. हालांकि, AR Murugadoss ने आमिर को भी राजी किया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें