
नई दिल्ली. भारत में ऐसे कई लोग हैं जो दुनिया के कोने-कोने से यहां आते हैं और हमारी भाषा सीखते हैं. आपने कई ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स देखे होंगे जिन्होंने अपनी जीवनशैली में भारतीय संस्कृति को शामिल किया है और देसी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
अब, एक कोरियाई व्यक्ति अपने अविश्वसनीय हिंदी बोलने की स्किल के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. और अभी यह खत्म नहीं हुआ है! कोरिया का रहने वाले यह शख्स बिहारी लहजे में हिंदी बोल सकता है. आपको यह वीडियो देखकर भी इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल होगा कि हम शर्त लगा सकते हैं कि आप इसे एक से अधिक बार जरूर देखेंगे.
इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस क्लिप में चार्ली नाम के व्यक्ति को पटना में कुछ जगहों की खोज करते हुए दिखाया गया है। उनका उच्चारण, खासकर बिहारी लहज़ा इतना शुद्ध है कि यह आपको चौंका देगा.
View this post on Instagram
A post shared by Prashant Kumar (@prashant_lurique)
सोशल मीडिया पर बिहारी लहजे में बात करते चार्ली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, साफ तरीके से बात करने के लिए इंटरनेट यूजर्स कोरियाई शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जीवन को खुलकर जीने वाला इंसान, ढेर सारा प्यार.’ इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, ‘आप मानें या न मानें, लेकिन आप अपने पिछले जन्म में एक बिहारी थे. प्यारा लगा.’
दिलचस्प बात यह है कि चार्ली जब 2 साल के थे, तब से ही पटना में रह रहे हैं. इंस्टाग्राम पर अपने एक वीडियो में, उन्होंने भारतीय संस्कृति में अपने पालन-पोषण (बच्चे से बड़े होने तक) के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा, ‘मैं एक साल की उम्र से लेकर 20 साल की उम्र तक बिहार की राजधानी पटना में पला-बढ़ा हूं. मैं स्वाभाविक रूप से हिंदी बोलता था और अंग्रेजी बोलते समय भारतीय लहजे को भी मैंने अपनाया.’
चार्ली ने आगे कहा, ‘एक बच्चे के रूप में, मुझे अपना उच्चारण पसंद नहीं था और मैं अंग्रेजी बोलने में संकोच और असहज महसूस करता था. आत्मविश्वास की यह कमी मुझे डरपोक, अंतर्मुखी (इंट्रोवर्ट) और अलग कैटेगरी की ओर ले जा रही थी, खासकर जब अंग्रेजी बोलने वालों के साथ बातचीत करने की बात आती है.’








