Board Result 2023 LIVE: एमपी, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट आज, यहां देखें पल पल की अपडेट्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Board Result 2023 LIVE: आज कई राज्यों के बोर्ड के नतीजे आने हैं, इसमें उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है. इन सभी राज्यों का बोर्ड रिजल्ट अलग अलग समय पर जारी किया जाएगा. जो भी छात्र इन राज्यों के बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे उन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) आज कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे जारी करेगा. छात्र MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी नतीजे देख सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड भी आज 11 बजे कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) कक्षा 12वीं या HSC का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा. छात्र Maharashtra Board की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, hsc.mahresults.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट दोपहर 3:15 बजे जारी करेगा. जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें