IPL 2023 Eliminator: अनिल कुंबले के ‘जंबो’ रिकॉर्ड की बराबरी कर MI के मधवाल ने छू लिया ‘आकाश’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के Eliminator में जबर्दस्‍त प्रदर्शन करके मुंबई इंडियंस के आकाश मधवाल (Akash Madhwal) रातोंरात बड़े स्‍टार बन गए हैं. 29 वर्ष के MI के तेज गेंदबाज आकाश ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants) के खिलाफ ऐसा स्‍पेल फेंका, जो आईपीएल इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्‍होंने 3.3 ओवर के स्‍पैल में महज 5 रन देकर 5 विकेट लिए और अकेले दम पर LSG की बैटिंग लाइन को तहस-नहस कर दिया. चेन्‍नई के चेपॉक पर हुए इस मैच में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने 81 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ आकाश ने अपने इस प्रदर्शन के साथ आईपीएल में किसी भारतीय के सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के अनिल कुंबले (Anil Kumble)के रिकॉर्ड की बराबरी की. कुंबले  ने 18 अप्रैल 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ केपटाउन में यह रिकॉर्ड बनाया था. उन्‍होंने 3.1 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे, उनके इस ‘जंबो’ रिकॉर्ड की आकाश ने बराबरी कर ली. भारत में आम चुनाव के कारण आईपीएल 2009 का आयोजन भारत के बाहर दक्षिण अफ्रीका में किया गया था. आईपीएल इतिहास का यह अब तक का सबसे किफायती 5 विकेट का स्‍पैल है.

प्‍लेऑफ में किसी बॉलर का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन
उत्‍तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मधवाल का यह प्रदर्शन (5/5)आईपीएल का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है.पहली बार किसी बॉलर ने प्‍लेऑफ में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. पिछला प्रदर्शन डग वोलिंगर (Doug Bollinger) के नाम था, जिन्‍होंने सीएसके की ओर से डेक्‍कन चार्जर्स के खिलाफ 14 रन देकर चार विकेट लिए थे.

लगातार 2 मैचों में 4 या इससे ज्‍यादा विकेट
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान आकाश ने लगातार 2 मैचों में चार या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया. इससे पहले उन्‍होंने 21 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 रन देकर 4 विकेट लिए थे. आईपीएल के मौजूदा सीजन में आकाश ने अब तक 7 मैचों में 167 रन देकर 13 विकेट (औसत 12.84, इकोनॉमी 7.76 और स्‍ट्राइक रेट 9.9) लिए हैं.

Asia Cup का विवाद सुलझा, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच वेन्यू को लेकर बनी सहमति, पाकिस्तान में होंगे मुकाबले

81 रन के बड़े अंतर से हारा एलएसजी
बुधवार के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के 41 और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के 33 रनों की मदद से 20 ओवरों में 182 रन बनाए. जवाब में आकाश मधवाल की ‘आंधी’ के आगे एलएसजी ने आसान समर्पण कर दिया. पूरी टीम 16.3 ओवर्स में 101 रन पर ढेर हो गई. 40 रन बनाने वाले मार्कस स्‍टोइनिस टॉप स्‍कोरर रहे. इस जीत के साथ MI ने क्‍वालिफायर 2 में स्‍थान बना लिया है, जहां उसका मुकाबला 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम 28 मई को फाइनल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सामने होगी.

Tags: Anil Kumble, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Mumbai indians

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें