
कृष्ण कुमार/ नागौर. नागौर जिले में गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है. क्योंकि इस बार दिन में तापमान 45° सेल्सियस के आस पास रहता है. वहीं दिनभर गर्म हवा (लू) चलती रहती है. नागौर के इस महीने में 46° सेल्सियस तक छू गया है. गर्मी नागौर में लगातर बढ़ती जा रही है जिससे मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है. जिलें में तेज हवा चलना प्रारंभ हो गई है और बारिश होने की संभावना भी है.
नागौर जिले में इस बार भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. क्योंकि इस बार गर्मी के मामले में नागौर जोधपुर व अजमेर को भी पीछे छोड़ रहा है. बीकानेर और जयपुर जिले में बारिश बताई जा रही है. यह दोनों जिले नागौर जिले की सीमा को छूते है जिसके कारण नागौर में मेघ-गर्जना हो रही है. ऐसे में नागौर में 27 मई तक अंधड़ व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया. क्योंकि जिले में तेज हवा चलने लगी है. जिलेभर में बादल छाए हुऐ है और बारिश होने के पूरे आसार है. जिसके कारण गर्मी से राहत मिलेगी.
जिले में पश्चिमी विक्षोभ का फिर से असर देखने को मिलेगा. जिले में 24 घंटे के भीतर बारिश व आंधी का असर देखने को मिलेगा. जिले में सर्वाधिक असर तीन दिन तक यानि की 27 मई तक देखने को मिलेगा. आने वाले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवा चलेगी और कई जगहों पर बारिश हो सकती है.








