
शाजापुर. मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के बेरछा में सनसनीखेज वारदात के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसमें प्रेमिका के पिता की मौत हो गयी. प्रेमिका और उसका भाई घायल हो गए. बाद में पुलिस जवान ने खुद भी आत्महत्या कर ली. लेकिन मौत से पहले सोशल मीडिया पर उसने एक पोस्ट डाली. उसमें लिखा था ‘प्यार में धोखा-इसलिए ठोका’.
मामला लव और धोखे का है. आरोपी मृतक पुलिसकर्मी सुभाष खराड़ी ने प्रेमिका और उसके परिवार वालों पर गोली चला कर फेसबुक पर देर रात एक पोस्ट भी की थी. उसमें युवती के साथ फोटो डालकर आरोपी ने लिखा था प्यार में धोखा इसलिए ठोका. युवती की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है जिसका इंदौर में इलाज चल रहा है.
प्रेम में धोखा… इसलिए ठोका
वारदात के पीछे प्रारंभिक वजह आरोपी पुलिसकर्मी सुभाष खराड़ी और युवती के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. इस वारदात के बाद देर रात एसपी यशपाल सिंह, एडिशनल एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और इसके बाद घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया.
रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान दी
जानकारी के मुताबिक सुभाष खराड़ी देवास जिले में पुलिस कर्मी के तौर पर पदस्थ था. वो देर रात वो युवती से मिलने बेरछा पहुंचा था. घर पहुंचने के बाद अचानक हुए घटनाक्रम में आरोपी पुलिसकर्मी सुभाष खराड़ी ने युवती और उसके परिवार पर गोलियां चला दीं और मौके से भाग निकला. वो इतने तैश में था कि उसके बाद बेरछा थाने से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर जाकर खुद ने भी खुदकुशी कर ली.
सीढ़ी लगाकर प्रेमिका के कमरे में घुसा था
मृतक आरोपी सुभाष खराड़ी युवती के घर के बाहर एक सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल पर युवती के कमरे में दाखिल हुआ था. वो जिस स्कूटी से यहां आया था वह भी मौके पर ही छोड़कर भाग गया. घटना के बाद जिला अस्पताल में भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जबकि बेरछा में युवती के परिवार में मातम का माहौल है.
.
Tags: Madhya pradesh latest news, Mp crime news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 19:37 IST








