हाइलाइट्स
सपोटरा थाना इलाके में हुई घटना
दोनों युवकों की उम्र 27-28 साल की थी
पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया सुसाइड केस
करौली. राजस्थान के करौली (Karauli) जिले के सपोटरा उपखंड इलाके के निमोदा रेलवे स्टेशन के माडा मीना फाटक के समीप मंगलवार देर रात को दो युवकों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को टुकड़ों को उठाया और उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतकों की शिनाख्त हो जाने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. दोनों युवक दोस्त (Friend) थे.
सपोटरा थानाधिकारी धारा सिंह मीणा ने बताया की निमोड़ा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह दो युवकों के कटने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान कराई. मृतकों की शिनाख्त गज्जूपुरा निवासी रिंकू मीणा और शेर सिंह मीणा निवासी पटपरी के रूप में हुई. इस पर पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी.
आपके शहर से (करौली)

UPSC Result 2022: छठवीं बार में पास हुईं श्रुति, 2nd टाइम में भावना को मिली सफलता, Toppers की कहानियां

New Parliament Building Inauguration से पहले Asaduddin Owaisi ने PM Modi को लेकर कह डाली बड़ी बात

नागौर में बदला मौसम, तेज आंधी का दौर शुरू, इस तारीख तक येलो अलर्ट जारी

Congress की बैठक पर BJP MP Ranjeeta Koli का तंज, बोलीं- ‘Rajasthan में कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही’

सूरज की रोशनी के हिसाब से रंग बदलती हैं बीकानेर ये हवेलियां, खूबसूरती ऐसी कि हो जाएंगे कायल

Nagaur : विलुप्त होते इस प्राचीन वाद्ययंत्र को यह परिवार दिला रहा नई पहचान, तीन पीढ़ियों से जुड़े हैं इस काम में

Video: जिला प्रमुख की जनसुनवाई, भीड़ जुटाने के लिए कराया अश्लील डांस, डांसर के ठुमकों पर झूमे ग्रामीण

UPSC Result 2023 : क्लर्क के बेटे ने UPSC में पाई सफलता, सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल किया मुकाम

Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, Jaipur में जमकर हुई बारिश | Jaipur Rain Update

RBSE Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का कब आएगा रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेट
पुलिस ने प्रथमदृष्टया माना आत्महत्या
परिजनों को घटना का पता चलते ही उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. वे बदहवाश से अस्पताल पहुंचे. उसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने युवकों के ट्रेन से कटने कारण प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना है. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. हादसे की सूचना के बाद दोनों युवकों के गांवों में मातम पसर गया.
ट्रैक के पास ही युवकों की मोटरसाइकिल खड़ी मिली
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे. वे मंगलवार शाम बिना बताए घर से निकले थे. रेलवे ट्रैक के पास ही युवकों की मोटरसाइकिल खड़ी मिली है. देर रात युवकों की परिजनों से भी बात हुई थी. लेकिन उसके बाद से फोन बंद हो गए. दोनों मृतक करीब 27 28 साल के थे. दोनों ही ट्रैक्टर चालक थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
.
Tags: Crime News, Karauli news, Rajasthan news, Suicide Case
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 14:52 IST








