
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या अपने बयानों से इन दिनों चर्चा में है.रामचरितमानस पर टिप्पणी के बाद अब उन्होंने संतों पर विवादित बयान दिया है.उन्होंने संतों के गेरुआ वस्त्र पर निशाना साधते हुए कहा कि गेरुआ वस्त्र पहनने वाले आतंकवाद के चेहरे ने उनकी हत्या पर इनाम का ऐलान किया था.स्वामी प्रसाद मौर्या के इसी बयान पर अब साधु-संत लामबंद हो गए है .
बाबा विश्वनाथ के शहर बनारस में नाराज संतों ने न सिर्फ बैठक की बल्कि स्वामी प्रसाद मौर्य के सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया. यज्ञ की आहुति के साथ उन्होंने भगवान से प्रार्थना की वो स्वामी प्रसाद मौर्य का बिगड़ा दिमागी संतुलन ठीक करने की कृपा करें .वाराणसी के अस्सी स्थित काशी शुमेरुपीठ में ये आयोजन हुआ.इस आयोजन में दर्जनभर से अधिक साधु-संत और ब्राह्मण मौजूद रहे.
मौर्या पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा
काशी शुमेरुपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है. कभी वो रामचरितमानस पर सवाल उठाते है तो संतो पर अनर्गल बयान देते हैं. ऐसे में ये देश का माहौल बिगाड़ना चाह रहे है. इन लोगों को देश मे शांति और अमन-चैन हजम नहीं हो रहा है. इसलिए ऐसे लोगों को राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजना चाहिए.
राष्ट्र के विकास की कामना
नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हवन के बाद 1100 महामृत्युंजय मंत्र का पाठ होगा. इसके जरिए राष्ट्र के विकास के साथ देश की सीमाओं के सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना की जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 16:17 IST








