Summer Season: झुलसाने वाली गर्मी में खुद को रखें कूल, परफेक्ट लुक के लिए ट्राई करें ये आउटफिट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिना आजमी/देहरादून. तेज झुलसती गर्मी के बीच अगर आप गलत आउटफिट्स पहनते हैं, तो आपको पसीना और बेचैनी जैसी परेशानी हो सकती है. कई लोग इन दिनों ढीले ढाले कपड़े पहनते हैं, सही चुनाव ना होने पर उनकी पर्सनैलिटी खराब नजर आती है. अगर आपको गर्मियों के दिनों में कंफर्ट, स्टाइल और फ्लॉलेस लुक चाहिए तो हम आपको कुछ स्पेशल टिप्स देंगे.

समर सीजन में कॉटन, शिफॉन, जॉर्जट के कई तरह के वीमेन वेयर आप ट्राई कर सकती हैं. इनमें आप कॉटन फ्रॉक, कॉटन कुर्ती, कॉटन शर्ट के साथ फॉर्मल पैंट, कॉटन मैक्सी ड्रेस, जॉर्जट टॉप-प्लाजो, जम्प सूट जैसे कई आउटफिट ले सकती हैं, जो आप कॉलेज और ऑफिस जाते हुए पहन सकती हैं और गर्मियों में भी कूल और स्टाइलिश दिख सकती हैं.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पलटन बाजार के दुकानदार राजीव बताते हैं कि इन दिनों वेस्टर्न वेयर की डिमांड है. लड़कियां शॉर्ट्स, वन पीस, जम्प सूट आदि पहनना पसंद कर रही हैं. उन्होंने बताया कि जॉर्जेट, कॉटन और नियॉन के टॉप के साथ जीन्स और कॉटन पैंट गर्मियों में पहनी जा रही हैं. जिस तरह से लोग हॉलीडे पर देहरादून घूमने आते हैं, तो उनके लिए भी मार्केट में हल्के और स्टाइलिश आउटफिट हैं. राजीव ने बताया कि देहरादून के लोगों के अलावा शाम के वक्त महिला पर्यटक भी शॉपिंग करने के लिए आती हैं और यहां-वहां घूमने के लिए सिंपल, कम्फर्टेबल और सोबर लुक वाले वीमेन वेयर लेना पसंद करती हैं. इन दिनों पर्यटकों की भीड़ से भी अच्छी सेल हो जाती है.

गर्मियों में बिक रहे ज्यादा सिंपल और हल्के कपड़े

पलटन बाजार के एक दूसरे व्यापारी विशाल बताते हैं कि गर्मियों में ज्यादा सिंपल और हल्के कपड़े ही बिक रहे हैं. आमतौर पर देहरादून में लड़कियां पैंट और टॉप ही पहनना पसंद करती हैं, लेकिन वहीं पिछले कुछ वक्त से जॉर्जेट कुर्ती और फ्रॉक भी डिमांड में है. ज्यादातर जॉर्जेट फैब्रिक पूरे मार्केट में बेचा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इन दिनों लड़कियां कॉटन चेक शर्ट, हॉजरी कॉटन शर्ट, नियॉन टॉप, पैंट, डेनिम शॉर्ट्स और मिडी भी खूब पसंद कर रही हैं. विशाल बताते हैं कि हल्के और सिंपल कपड़े ही ज्यादा डिमांड में हैं, भले ही पार्टी में क्यों न जाए तो वहां के लिए भी ऐसे ही आउटफिट चल रहे हैं. इसीलिए कई लोग कॉटन और जॉर्जेट के वन पीस भी खरीद रहे हैं. इन दिनों हैवी एंब्रॉयडरी वाले कपड़े अवॉइड किए जा रहे हैं.

ये आउटफिट्स गर्मियों में रखेंगी कूल-कूल

इस तरह आप भी इन आउटफिट्स को ट्राई कर गर्मियों के दिनों में खुद को कूल रखने के साथ-साथ स्टाइलिश और फ्लालेस लुक दे सकती हैं. आप अगर कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, तो रेग्युलर कुर्ता, टॉप, टी-शर्ट, शर्ट, जीन्स, प्लाजो, स्कर्ट आदि के साथ आप स्टोल, स्कार्फ, कॉटन जैकेट पहनकर सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकती हैं. इसके अलावा खुद को ग्लैमरस लुक देने के लिए आप ट्रांसपेरेंट ड्रेसेज़ भी ट्राई कर सकती हैं. देहरादून के पलटन बाजार में आपको ये सभी ड्रेसेज आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी.

Tags: Dehradun news, Latest hindi news, Summer, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें