माया नगरी में लगेगा नाटकों का मेला, नटसम्राट द्वारा ‘मुंबई थियेटर फेस्टिवल’ का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की मशहूर नाट्य संस्था ‘नटसम्राट’ मायानगरी मुंबई में थिएटर फेस्टिवल का आयोजन करने जा रही है. नटसम्राट का मुंबई में यह तीसरा नाट्य उत्सव होने जा रहा है. नाट्य उत्सव में पांच नाटकों का मंचन किया जाएगा. मुंबई थियेटर फेस्टिवल में दिल्ली, अंबाला और मुंबई के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

‘नटसम्राट’ के प्रमुख श्याम कुमार ने बताया कि थिएटर फेस्टिवल का आयोजन 26, 27 और 28 मई को वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट मुंबई स्थित क्रिएटिव अड्डा सभागार में होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस थियेटर फेस्टिवल का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य मुंबई के दर्शकों के बीच थियेटर कला को प्रदर्शित करना है. दर्शकों के लिए नाटकों का मंचन निःशुल्क होगा.

श्याम कुमार ने बताया कि यह मुम्बई के दर्शकों के लिए एक ऐसा मौका है जहां विभिन्न नाट्य कलाकारों का संगठन और उनके नाटकों का मंचन देख सकेंगे. यह समारोह भारतीय नाट्य कला को समृद्ध करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा.

नाट्य उत्सव में ‘नपुंसक’, ‘तीन बंदर’, ‘आधी रात के बाद’, ‘चुकाएंगे नहीं’, ‘कम्बख़्त इश्क’ जैसे नाटकों का मंचन होगा.

काशीनाथ सिंह की चर्चित कहानी- ‘अपना रास्ता लो बाबा’

‘नपुंसक’ और ‘तीन बंदर’ नाटकों के निर्देशक नागेंद्र कुमार शर्मा हैं. ‘आधी रात के बाद’ और ‘चुकाएंगे नहीं’ नाटक के निर्देशक चंद्रशेखर शर्मा हैं. ‘कम्बख़्त इश्क’ नाटक के निर्देशक नटसम्राट के निर्देशक श्याम कुमार हैं.

नटसम्राट थिएटर अवॉर्ड
दिल्ली की प्रमुख नाट्य संस्था नटसम्राट थिएटर संस्था ने मार्च के महीने में दिल्ली में नटसम्राट 20वां ‘नटसम्राट थिएटर अवॉर्ड’ का आयोजन किया गया था. इस मौके पर रंगमंच से जुड़े आठ अलग-अलग विधाओं में रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया. इस वर्ष बेस्ट लेखक का अवॉर्ड हिमांशु बिष्ट को प्रदान किया गया. बेस्ट निर्देशक के लिए सत्यव्रत राउत और अभिनेता का अवॉर्ड अमित सक्सेना तथा रेखा जोहरी को प्रदान किया गया.

Tags: Literature, Literature and Art

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें