हाइलाइट्स
जोधपुर के फलोदी के नोखड़ा के रहने वाले हैं जयंत
जयंत आसिया का पहले आईबी में भी चयनित हो चुके हैं
कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, भाइयों और गांव के मित्रों को दिया
जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए सिविल सर्विस परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट (Civil Services Result) में जोधपुर जिले के जयंत आसिया (Jayant Asiya) ने 388 वी रैंक हासिल कर जोधाणा और राजस्थान का नाम रोशन किया है. जयंत जोधपुर जिले के फलोदी इलाके के नोखड़ा गांव के मूल निवासी हैं. वे अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों और गांव वालों को दे रहे हैं. जयंत आसिया का कहना है कि यह पहली सीढ़ी है. अभी बहुत सीढ़िया चढ़ना बाकी है.
प्रशासनिक सेवा में चयन होना किसी भी युवा का सपना होता है. जब वह सपना पूरा होता है तो माहौल कुछ भावुक हो जाता है. कुछ इसी तरह का माहौल आज जोधपुर के नोखड़ा गांव में नजर आया. पूरा गांव लाडले बेटे की इस खुशी में शामिल हुआ. उनके गांव के बेटे जयंत आसिया ने देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा में जो मुकाम बनाया उस पर सभी को नाज है. जयंत के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
जयंत ग्रामीण परिवेश में ही पले बढ़े हैं
जयंत के पिता अध्यापक हैं. जयंत ग्रामीण परिवेश में ही पले बढ़े हैं. वे परिवार में सबसे छोटे हैं. जयंत के मुताबिक आसपास के लोगों से जो उसे माहौल मिला है वही उनकी प्रेरणा रहा है. ग्रामीण सात्विक विचारधारा से ओतप्रोत जयंत का जैसे ही सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ तो गांव में खुशी की लहर छा गई. सभी लोग जयंत आसिया को बधाई देने के लिए पहुंचे. लोगों ने जयंत को अपने कंधे पर उठा लिया. मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी.
आपके शहर से (जोधपुर)

UPSC 2022 Result: जोधपुर के जयंत आसिया को मिली 388वीं रैंक, बोले-अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी

नागौर में बच्चों को दी जाएगी व्यवसायिक शिक्षा, तीन दर्जन सरकारी स्कूलों में होगी शुरुआत

Success Story : किसान का बेटा बना शिक्षक, लगातार मेहनत करने पर मिली सफलता

Udaipur : प्रीमैच्योर डिलीवरी में नवजात शिशुओं को दिया जीवनदान, 45 दिनों के इलाज के बाद बचाई जान

CM Mamata Banerjee से मिले Delhi CM Arvind Kejriwal | #shorts

चूरू की इस महिला सरपंच ने बदली गांव की सूरत, अब हर गली में है पक्की सड़क

UPSC 2022 Result: राजस्थान के इन होनहारों ने पाई सफलता, बधाई देने वालों का लगा तांता, देखें लिस्ट

Health Tips : भीषण गर्मी में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, जानें विशेषज्ञों का क्या है कहना

ठग यहां झोंपड़ी में बैठकर रईसों को ठगते हैं, ऑनलाइन फ्रॉड में मास्टरपीस है, कहीं आप तो इनके…

UPSC 2022 Exam Result: Ishita Kishore से मिलिए, जानिए UPSC Topper की ‘सफलता का मंत्र’ | Hindi News

UPSC Result : फॉक डांस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी बीकानेर की अनुप्रिया ने UPSC में पाई 239वीं रैंक
पहले आईबी में भी चयनित हो चुके हैं
जयंत इससे पहले आईबी में भी चयनित हो चुके हैं. जयंत का कहना है कि उसे पढ़े-लिखे परिवार से होने का काफी फायदा मिला. जयंत के पिता जहां अध्यापक हैं तो वही इनकी एक बहन राजकीय विद्यालय में लेक्चरर हैं. बड़े भाई भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं. जयंत आसिया ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, भाइयों और गांव के मित्रों को दिया है.
.
Tags: Jodhpur News, Rajasthan news, Success Story, Upsc result
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 19:56 IST








